IPL 2023 में सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने वाले बल्लेबाज, सर्वाधिक जीरो वाला ही है इस लिस्ट का हीरो
IPL 2023 Most Zeroes: आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा जीरो बनाने वाला बल्लेबाज कैसे बना सबसे बड़ा हीरो। सीजन में अब तक सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों के बारे में यहां जान सकते हैं।

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में ऐसे कई सितारे फ्लॉप हुए जिन्होंने पिछले सीजन में जबरदस्त धमाल मचाया था। लीग स्टेज की समाप्ति होने में कुछ ही मैच बाकी है। आइए देखते हैं इस सीजन में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा जीरो बनाए हैं।
कुणाल पांड्या- कुणाल पांड्या ने 12 मैचों की 11 पारियों में तीन बार जीरो किया है और एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने केवल 15.25 के औसत से 122 रन ही बनाए हैं।
दिनेश कार्तिक- पिछले सीजन के सुपरहिट दिनेश कार्तिक ताजा सीजन में सुपर फ्लॉप साबित हुए हैं और उन्होंने आरसीबी के लिए 12 मैचों की 12 पारियों में तीन बार शून्य का स्कोर बनाया है। इस बार कार्तिक का औसत 12.72 का ही है और उन्होंने 140 रन बनाए हैं।
सुनील नरेन ने केकेआर की ओर से खेलते हुए 13 मैचों की 9 पारियों में तीन बार शून्य किया। उनका औसत केवल 3.33 रहा है। एक समय सुनील नरेन काफी अच्छी बल्लेबाजी कर लेते थे लेकिन अब उनकी बैटिंग का बेड़ा गर्क हो गया है।
पृथ्वी शॉ ने 6 मैचों की 6 पारियों में 2 बार 0 कर दिए थे जिसके बाद उन्हें आगे नहीं लिया गया। उन्होंने कोई अर्ध शतक नहीं लगाया और 7.83 की औसत के साथ 45 रन बनाए।
फिल सॉल्ट ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 7 मैचों की 7 पारियों में दो 2 बार जीरो और दो बार ही पचासा जड़ा। साथ ही उन्होंने 167.5 के धाकड़ स्ट्राइक रेट के साथ 189 रन बनाए जिसमें उनका औसत 27 के करीब है।
हैरी ब्रूक- इस महंगे खिलाड़ी ने 9 मैचों की 9 पारियों में 2 जीरो के अलावा एक शतक भी लगाया है। ये बल्लेबाज बहुत बड़ा फ्लॉप साबित हुआ। उन्होंने 121.64 के स्ट्राइक रेट और 20.37 की औसत से 163 रन बनाए। इन आंकड़ों में एकमात्र शतक का सबसे ज्यादा योगदान है
जॉस बटलर- बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 13 मैचों में चार बार डक बनाया है लेकिन उन्होंने चार ही बार अर्धशतक भी बनाया है। उनका 95 का सर्वोच्च स्कोर रहा है। बटलर ने 141 के स्ट्राइक रेट और 30.15 के ठीक-ठाक औसत के साथ 392 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर सबसे ज्यादा जीरो वाले बटलर ही इस लिस्ट के हीरो है।












Click it and Unblock the Notifications