IPL 2023: रोहित-धोनी नहीं, कोहली बने सबसे बड़े बॉस, 6 मैचों में जड़ दिए 279 रन
ipl 2023 Virat Kohli: विराट कोहली ने आरसीबी के लिए इस सीजन अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। फैंस को उनसे इस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।

Virat Kohli is the leading run-getter in IPL 2023: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली के बल्ले से इस सीजन लगातार रन आ रहे हैं। कोहली ने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।
कोहली ने जड़ा अर्धशतक: आरसीबी ने अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स के साथ खेला था। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 24 रन से जीत हासिल की थी। इस जीत में एक बार फिर विराट कोहली का सबसे बड़ा योगदान रहा था। विराट कोहली ने इस सीजन अपना चौथा अर्धशतक जड़ने में भी कामयाबी हासिल की।
आईपीएल में जड़े 600 से ज्यादा चौके: विराट कोहली ने इस पारी के दौरान आईपीएल में अपने 600 चौके लगाने का भी कारनामा किया। आईपीएल इतिहास में विराट कोहली ने 600 चौके लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है। ऐसा करने वाले वह आईपीएल इतिहास के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
इस सीजन बल्ले से निकले हैं रन: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली सबसे आगे हैं। अब तक खेले गए छह मैचों में कोहली ने 279 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका एवरेज 55.80 रहा है। वहीं स्ट्राइक रेट 142.34 की रही है। कोहली के लिए यह सीजन शानदार गुजर सकता है।
रोहित-धोनी से आगे: विराट कोहली ने इस सीजन सबसे अधिक रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज भी रन बनाने के मामले में अभी कोहली से काफी पीछे हैं। कोहली की कोशिश अपने इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रखने की होगी। कोहली की बल्लेबाजी से आरसीबी को फायदा पहुंच रहा है।
जड़ चुके हैं 4 अर्धशतक: विराट कोहली के बल्ले से अब तक खेले गए चार मुकाबलों में चार अर्धशतक आ चुके हैं। इन अर्धशतकों से कोहली का आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा। पिछले कुछ समय से कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। ऐसे में उनकी बल्लेबाजी से भारतीय टीम को भी वर्ल्ड कप में लाभ मिल सकता है।
ऐसा रहा है आईपीएल करियर: विराट कोहली का आईपीएल करियर शानदार रहा है। विराट कोहली के नाम आईपीएल करियर में 6903 रन है जिसमें 5 शतक और 48 अर्धशतक शामिल है। वह आरसीबी के सबसे अहम खिलाड़ी हैं, लिहाजा इस साल भी टीम उन पर काफी हद तक निर्भर करेगी।












Click it and Unblock the Notifications