IPL 2023: आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों की प्लेइंग 11, इन प्लेयर्स को मिली है टीम में जगह

आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन में कई नाम शामिल हैं। सबसे ज्यादा बड़ा धमाका यशस्वी जायसवाल ने किया। रिंकू सिंह भी कम नहीं थे।

Uncapped Players IPL 2023

IPL 2023 Uncapped Playing 11: चेन्नई सुपर किंग्स की खिताबी जीत के साथ ही आईपीएल 2023 का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की टीम खेल रही थी। गुजरात में 214 रन बनाए और चेन्नई को बारिश के बाद डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला। चेन्नई ने अंतिम गेंद पर जीत के साथ पांचवां खिताब हासिल कर लिया

इस सीजन बल्लेबाजों का दबदबा ज्यादा देखने को मिला है। इनमें भी अनकैप्ड खिलाड़ियों की तरफ से धमाका देखने को मिला। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में आने की दावेदारी पेश कर दी है। यहाँ इस सीजन की अनकैप्ड प्लेइंग इलेवन का जिक्र किया गया।

ओपनर बल्लेबाज

ओपनर बल्लेबाज के तौर पर सबसे पहला नाम ध्यान में आता है, वह यशस्वी जायसवाल का है। इस सीजन जायसवाल टॉप 5 बल्लेबाज में रहे। उन्होंने 14 मैचों में 625 रन बनाए। उनके अलावा दूसरे ओपनर के तौर पर नीतीश राणा को शामिल किया जा सकता है, वह ओपन करने में सक्षम है। नितीश राणा ने 14 मैचों में 413 रन बनाए।

मिडिल ऑर्डर

मिडल ऑर्डर के लिए कुछ तूफानी नाम याद आते हैं और सबसे पहले रिंकू सिंह को लिस्ट में शामिल किया जा सकते हैं। उन्होंने इस सीजन 14 मैचों में 474 रन बनाए और गुजरात के खिलाफ अंतिम 5 गेंदों में छक्के जड़कर केकेआर को जीत दिलाई थी रिंकू सिंह के अलावा मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा को इस सूची में शामिल किया जा सकता है। तिलक वर्मा ने कुल 11 मैच खेलकर 343 रन बनाए। उनके अलावा साई सुदर्शन ने फाइनल में प्रभाव छोड़ा था। नेहल वढेरा ने भी मौका मिलने पर धमाका किया था। विकेटकीपर के तौर पर तूफानी खिलाड़ी जितेश शर्मा का नाम अहम है।

गेंदबाजी

गेंदबाजी में दो नाम सबसे पहले आते हैं। जिनमें पहले आकाश मधवाल और दूसरे तुषार देशपांडे हैं। अपनी-अपनी टीमों के लिए दोनों ने धाकड़ प्रदर्शन किया। मधवाल ने एक पारी में 5 विकेट भी झटके थे। इन दोनों के अलावा तीसरे गेंदबाज के रूप में यश ठाकुर को शामिल किया जा सकता है और बतौर स्पिनर केकेआर के लिए खेलने वाले सुरेश शर्मा का नाम शामिल किया जा सकता है।

अनकैप्ड आईपीएल इलेवन

यशस्वी जायसवाल, नितीश राणा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, नेहल वढ़ेरा, जितेश शर्मा, आकाश मधवाल, तुषार देशपांडे, यश ठाकुर, सुयश शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+