IPL 2023 SRH: 'सनराइजर्स हैदराबाद का डेब्यूटेंट बनेगा प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट', स्टीव हार्मिसन का बड़ा दावा

IPL 2023 Sunrisers Hyderabad: आईपीएल के 16वें सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही काफी दमदार नजर आ रही है तो इसका नीलामी में की गई कुछ जबरदस्त खरीद हैं।

IPL 2023 Sunrisers Hyderabad

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिंसन ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के नए खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) को लेकर बड़ी बात कही है। हैरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इसी सीजन में डेब्यू करेंगे और उनको पहली बार में ही 13.25 करोड़ रुपए की भारी रकम मिली है। हैदराबाद की टीम 2016 की चैंपियन रह चुकी है और वह एक नए कप्तान के नेतृत्व में फिर से यह कारनामा दोहराने की ओर देख रहे हैं। निश्चित तौर पर इस टीम की बॉलिंग भी मजबूत है और बल्लेबाजी में भी काफी दम है।

हैरी ब्रूक पर हार्मिसन की बड़ी भविष्यवाणी

वहीं, हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में जो कुछ किया है उसको लेकर इस खिलाड़ी के ऊपर बड़े दावे किए जा सकते हैं। ब्रूक के बारे में बात करते हुए उन्हीं के हमवतन स्टीव हर्मिसन ने 'गिवमीस्पोर्ट' से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हैरी सीजन का सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज भी साबित होगा जिसको ऑरेंज ऑरेंज कैप मिलेगी। मुझे लगता है कि वो बेस्ट प्लेयर होने जा रहा है और उसको 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' मिल सकता है।"

वैसे ब्रूक के सफेद क्रिकेट के आंकड़े इतने प्रभावित नहीं करते जितने लाल गेंद के, लेकिन इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि टेस्ट क्रिकेट में तूफानी अंदाज दिखाने वाला कोई भी बल्लेबाज T20 और वनडे क्रिकेट में रन को बहुत आसान बना सकता है। हैरी बहुत तेजी से रन बनाते हैं और वह भी टेस्ट क्रिकेट में। इसीलिए वे आईपीएल के नए सीजन में शायद सबसे ज्यादा देखे जाने वाले बल्लेबाज बन जाते हैं।

'वो ऑरेंज कैप करेगा'

अपने जमाने के धाकड़ तेज गेंदबाज हर्मिसन ने आगे कहा, "जिस तरह की लहर पर हैरी सवार है वो ऑरेंज कैप करेगा क्योंकि उसके पास पहले से ही एक ऑरेंज किट है।" हर्मिसन यहां सनराइजर्स हैदराबाद की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने बहुत अच्छी नीलामी की है जिसमें हैरी को लेना सोने पर सुहागा है, क्योंकि यह खिलाड़ी केवल और केवल आपको रन बनाकर देने वाला है।

हैरी ब्रूक टी20 रिकॉर्ड

ब्रूक इससे पहले इंग्लैंड की घरेलू T20 लीग, T20 ब्लास्ट में खेल चुके हैं, उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग और बिग बैश लीग में भी शिरकत की है और कुल मिलाकर अपने T20 करियर में 90 मैच खेले हैं। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में एक शतक भी लगाया है जो T20 फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है। उन्होंने अभी तक अपने सभी टी-20 मुकाबलों में 27 की औसत के साथ 145.42 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अगर वह तेजी के साथ रन बनाना जारी रखते हैं तो उनके साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को भी रोकना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि वहां पहले ही सितारों की एक बड़ी फौज मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+