IPL 2023 की वो अकेली टीम जिसके पास है 'ऑल इंडिया बॉलिंग अटैक', आकाश चोपड़ा ने लिया नाम
IPL 2023: भारत के पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा का मानना है कि आईपीएल 2023 में एक ही टीम के पास ऑल इंडिया बॉलिंग अटैक उतारने का दम है। उन्होंने इस टीम की बॉलिग यूनिट की तारीफ की।

भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की बॉलिंग यूनिट की तारीफ की है। उनका कहना है कि यह अकेली ऐसी टीम है जो ऑल इंडिया बॉलिंग अटैक को मैदान पर उतार सकती है। आकाश चोपड़ा ने यह बात तब कही जब आईपीएल 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं।
31 मार्च को शुरू होने जा रही लीग के नई सीजन से पहले चोपड़ा ने जियो सिनेमा के 'आकाशवाणी' शो पर बात करते हुए कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में स्टार बॉलर की पूरी फौज है। सनराइजर्स अपने पहले मैच में 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स का सामना करेंगे।
बॉलिंग पूरी तरह से स्टार खिलाड़ियों से भरी है
चोपड़ा कहते हैं इस टीम की बॉलिंग पूरी तरह से स्टार खिलाड़ियों से भरी हुई है। फास्ट बॉलर काफी अच्छे हैं जिनमें आप फजलहक फारूकी, मार्को येन्सन, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन को गिन सकते हैं। स्पिनरों में उनके पास मयंक मारकंडे, अकील होसेन, वाशिंगटन सुंदर और आदिल राशिद हैं।
'ऑल इंडिया बॉलिंग अटैक' को उतार सकती है
आकाश इस बॉलिंग से काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने कहा कि यह पूरे टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है जो मैदान पर ऑल इंडिया बॉलिंग अटैक को उतार सकती है और आकाश ने इसी वजह से बॉलिंग को इस टीम की ताकत भी बताया। चोपड़ा ने कहा कि अगर यह टीम इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद को रेस्ट करा देती है तो मैदान पर पूरा इंडियन पेस बॉलिंग अटैक उतार सकती है।
चोपड़ा कहते हैं कि, इस बॉलिंग में टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी है। ये चारो प्लेइंग इलेवन में खेलने के पूरी तरह योग्य है। चोपड़ा कहते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद को तीन इंडियन पेसर उतारने चाहिए और एक दक्षिण अफ्रीका के मार्को येन्सन को चाहिए। बाकि बचे हुए कुछ ओवर इंडियन ऑल राउंडर वाशिंगटन सुंदर और अपने कप्तान ऐडन मार्करम से करा लेने चाहिए।
ऐडन मार्करम इस टीम की कप्तानी करेंगे क्योंकि 2022 सीजन के बाद केन विलियमसन को रिलीज कर दिया गया था। चोपड़ा आगे कहते हैं कि, आप चार पेसरों में तीन को भी खिला सकते हैं और फिर वाशिंगटन सुंदर के रूप में एक स्पिनर खेल सकता है, वो बैटिंग भी कर लेंगे और तब मार्को येन्सन होंगे। स्पिन में ऐडन मार्करम और अभिषेक शर्मा थोड़ी बहुत बॉलिंग कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications