IPL 2023: 13.25 करोड़ पाने वाला खिलाड़ी निकला सुपर फ्लॉप, मां और दादी के निकले थे आंसू

Harry Brook on IPL debut: सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को इस सीजन अपने साथ जोड़ा है। लेकिन पहले मुकाबले में वह बल्ले से फ्लॉप रहे।

Sunrisers Hyderabad

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, 4th Match: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम के नियमित कप्तान एडेन मार्करम की गैर मौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आए। बतौर कप्तान भुवी का पहला फैसला टीम के पक्ष में नहीं रहा और राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

हैरी ब्रूक को मिले थे 13.25 करोड़ रुपये

इस सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था। पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 468 रन बनाने वाले ब्रूक ने टी-20 वर्ल्ड कप में भी अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन आईपीएल में ब्रूक अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे। पहले मुकाबले में उनके बल्ले से सिर्फ 13 रन निकले।

मां और दादी के आंखों से निकले थे आंसू

मिनी ऑक्शन में 13.25 करोड़ रुपये मिलने के बाद हैरी ब्रूक ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की थी। हैरी ब्रूक ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि आईपीएल में खेलने की खबर सुनते ही उनकी मां और दादी खुशी से रोने लगी थीं। डेब्यू मैच में भले ही हैरी ब्रूक कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन आने वाले मुकाबलों में वह हैदराबाद के लिए बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। आईपीएल में आने वाले मुकाबलों में ब्रूक के प्रदर्शन पर फैंस की नजरे भी बनी रहेगी।

हैदराबाद के सामने 204 रन का लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स ने 204 रन का लक्ष्य रखा है। राजस्थान की तरफ से जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को ट्रेंट बोल्ट ने एक ही ओवर में डबल झटका दिया। अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। युजवेन्द्र चहल ने हैरी ब्रूक को आउट कर राजस्थान को तीसरी सफलता दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+