IPL 2023: 'कुछ ओवर में ही गेम पलट सकता है', सुनील गावस्कर ने बताया MI के लिए गेम चेंजिंग प्लेयर

Mumbai Indians: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के संयोजन को देखना दिलचस्प होगा। जसप्रीत बुमराह की कमी को जोफ्रा आर्चर भरने की कोशिश करेंगे।

IPL 2023

भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना ​​है आईपीएल 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी एमआई के लिए बहुत अहम साबित होने जा रहे हैं। ये हैं विस्फोटक टिम डेविड (Tim David) और ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन जो गेम चेंजर का काम करेंगे। डेविड ने पिछले सीजन में भी अंत में अपने जौहर दिखाए थे तो वहीं ग्रीन के लिए ये मुंबई इंडियंस में आगाज होगा।

दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड के आईपीएल 2023 से पहले रिटायर होने के साथ डेविड से इस सीजन में मुंबई के लिए एक फिनिशर की भूमिका निभाने की उम्मीद है। उनको पिछले सीजन ज्यादा मौके शुरुआत में नहीं दिए गए थे। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सनी ने कहा, "मुझे लगता है कि टिम डेविड गेम चेंजर साबित होंगे। वह उस तरह के खिलाड़ी हैं जो कुछ ओवरों में खेल को बदल सकते हैं। कैमरून ग्रीन वह है जो बल्ले और गेंद से बड़ा बदलाव लाएंगे। वह नंबर 3 पर भी बल्लेबाजी कर सकतें है।"

सुनील गावस्कर को लगता है कि टिम डेविड, कैमरन ग्रीन और स्पीडस्टर जोफ्रा आर्चर के साथ तीन विदेशी स्लॉट तो लगभग पक्के हैं। साथ ही गावस्कर चाहते हैं कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस में कोई एक खेलें जिससे मुंबई अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत करें। पांड्या बंधुओं के जाने के बाद मुंबई की बैटिंग के मिडिल ऑर्डर में वो बात नजर नहीं आती।

फिलहाल देखना होगा कि एमआई किस तरह का संयोजन लेकर उतरती है। उनके पास ना तो जसप्रीत बुमराह हैं और ना ही जे रिचर्डसन। दोनों ही तेज गेंदबाज हैं। फिर भी टीम के पास कुछ बढ़िया विकल्प मौजूद हैं। एमआई पांच बार की विजेता है लेकिन पिछले कुछ सीजनों में ऑफ कलर लगे हैं। फ्रेंचाइजी हालांकि वूमेन प्रीमियर लीग से एक बार फिर अपने जलवे दिखा रही है जिससे ब्रांड मुंबई इंडियंस का और निखार हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+