SRH vs RR Match Highlights: बटलर-सैमसन के तूफान में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, मिला 204 का लक्ष्य
Sunriseres Hyderabad vs Rajasthan Royals: राजस्थान के ओपनर बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की। तीन खिलाड़ियों की तरफ से अर्धशतक देखने को मिले।

SRH vs RR Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टफ से धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 5 विकेट पर 200 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। रॉयल्स के लिए तीन बल्लेबाजों ने धुआंधार अर्धशतक जमाए। जोस बटलर की फिफ्टी अहम रही। उन्होंने 20 गेंदों में पचास रन ठोके।
टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पावरप्ले में हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। बटलर ने धमाका करते हुए महज 20 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। रॉयल्स ने पहले विकेट के लिए 1 विकेट पर 85 रन जोड़े। यह अब तक का उनका सबसे ज्यादा स्कोर है।
बटलर के आउट होने के बाद जायसवाल ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 37 गेंदों का सामना कर 54 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद कप्तान संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 32 गेंदों में 55 रन बनाये। अंतिम ओवरों में शिमरोन हेटमायर भी हाथ खोलने में पीछे नहीं रहे और 16 गेंद में नाबाद 22 रन बनाकर राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 203 रनों तक पहुंचा दिया। हैदराबाद के लिए फजलहक फारुकी और नटराजन ने 2-2 विकेट झटके।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद- मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स (कीपर), उमरान मलिक, आदिल राशिद, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), टी नटराजन, फजलहक फारूकी
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल












Click it and Unblock the Notifications