SRH vs RCB: क्लासेन के क्लासी शतक से आरसीबी की गेंदबाजी पस्त, हैदराबाद ने बनाये 186 रन
हेनरिक क्लासेन ने शुरुआत से ही तूफानी बल्लेबाजी की। आरसीबी के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया।

SRH vs RCB: आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया। हैदराबाद के लिए क्लासेन ने बड़ा धमाका किया। उन्होंने एक शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 104 रनों का योगदान दिया।
आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह फैसला सहित साबित हुआ। हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा महज 11 के स्कोर पर ब्रेसवेल का शिकार बन गए। उनके बाद राहुल त्रिपाठी भी चलते बने। उनके बल्ले से 15 रन आये।
दो विकेट जल्दी गिरने के बाद हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। क्लासेन ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली और मार्करम 18 के निजी स्कोर पर चलते बने। यहां से क्लासेन और ब्रूक ने धमाकेदार बैटिंग की।
क्लासेन ने अपनी क्लास दिखाते हुए 49 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 97 रन से सीधा छक्का जड़ते हुए सैकड़ा पूरा कर लिया। वह शतक के बाद 104 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हर्षल पटेल ने उनको आउट कर दिया।
क्लासेन के आउट होने के बाद हैदराबाद के ज्यादा रन नहीं बने। हालांकि वह उन्नीसवें ओवर में आउट हुए। हैरी ब्रूक 19 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा फिलिप्स ने 5 रन बनाये। इस तरह हैदराबाद ने 5 विकेट पर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की टीम के लिए ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा 2 विकट झटके। उनके अलावा सिराज, शाहबाज और हर्षल पटेल को 1-1 विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नितीश रेड्डी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, अनुज रावत, वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications