SRH vs PBKS: हैदराबाद ने जीता टॉस, पंजाब को मिला बल्लेबाजी का न्योता, जानें प्लेइंग इलेवन
Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Toss Updates: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन आईपीएल में जीत का खाता खोल नहीं खोल सकी है। ऐसे में पंजाब के खिलाफ टीम को जीत की उम्मीद होगी।

SRH vs PBKS, 14th Match, Indian Premier League 2023: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी। हैदराबाद की कोशिश पंजाब को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्य़ा में फैंस स्टेडियम पहुंचे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को जीत की तलाश
पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश आईपीएल के 16वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने की होगी। सनराइजर्स को अपने दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स तो वहीं दूसरे में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। वहीं पंजाब ने अभी तक खेले गए दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है।
हैदराबाद का रिकॉर्ड रहा है शानदार
सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें हैदराबाद की टीम का पलड़ा भारी रहा है। हेड टू हेड रिकॉर्ड में हैदराबाद की टीम पंजाब से काफी आगे रही है। हैदराबाद ने पंजाब को 13 बार मात दी है। जबकि पंजाब को सिर्फ 7 मौकों पर जीत मिली है।
पंजाब ने जीते हैं दो लगातार मैच
पंजाब किंग्स की टीम के पास जीत का मोमेंटम है, ऐसे में शिखर धवन की कप्तानी वाली यह टीम आज लगातार तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। पंजाब के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फॉर्म में हैं और बल्ले से लगातार रन बना रहे हैं। शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह और भानुका राजपक्षा के बल्ले से पिछले दोनों मुकाबलों में अहम रन निकले हैं। जितेश शर्मा, सिकंदर रजा और सैम कर्रन ने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया है।
यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (सी), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (c), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (w), शाहरुख खान, सैम कुरेन, नाथन एलिस, मोहित राठी, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications