SRH vs LSG: क्रुणाल पांड्या की फिरकी का चला जादू, दो गेंदों में लगातार विकेट, देखें यह वीडियो

SRH vs GT: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पांड्या ने ही सबसे ज्यादा विकेट झटके। उन्होंने अपनी स्पिन से बल्लेबाजों को परेशानी में डाला।

Krunal Pandya

SRH vs LSG, Krunal Pandya: सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 182 रनों का शानदार स्कोर हासिल किया। लखनऊ की टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने अच्छी गेंदबाजी की। उनकी स्पिन का जादू देखने को मिला। पांड्या ने लगातार दो गेंदों पर विकेट झटके।

एडेन मार्करम अच्छा खेलते हुए अचानक चूक गए। वह आगे आकर पांड्या की गेंद को मारने के प्रयास में आउट हुए। क्रुणाल पांड्या की यह गेंद टर्न होकर बाहर की तरफ निकल गई। डी कॉक ने पीछे से अपना काम कर दिया। इसके बाद बैटिंग करने के लिए आए ग्लेन फिलिप्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

फिलिप्स पहली गेंद का सामना करते हुए डिफेन्स के प्रयास में क्लीन बोल्ड हो गए। गेंद थोड़ी टर्न होकर निकल गई और विकेट से टकरा गई। बल्लेबाज को यकीन ही नहीं हुआ कि यह कैसे हो गया। इस तरह वह गोल्डन डक का शिकार हो गए। पांड्या को लगातार दो विकेट मिल गए।

आईपीएल के आधिकारिक हैंडल से इन दोनों विकेटों का एक वीडियो भी सामने आया है। इस बारे में बातें भी हो रही हैं। क्रुनाल पांड्या लखनऊ की टीम के कप्तान भी हैं। केएल राहुल चोट के बड़ा बाहर हो गए और क्रुणाल को टीम की बागडोर थमा दी गई।

हैदराबाद के लिए हर बार की तरह इस बार भी हेनरिक क्लासेन के बल्ले से रन आते देखे गए। क्लासेन ने 47 रन की धाकड़ पारी खेली। उनके अलावा अब्दुल समद ने भी 25 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 37 रनों की पारी खेली। इस तरह हैदराबाद ने सामूहिक प्रयास किया।

लखनऊ के लिए कप्तान पांड्या ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा युधवीर सिंह, आवेश खान, यश ठाकुर और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट अपने नाम किये। लखनऊ के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करने का प्रयास करते हुए रन रोकने पर ज्यादा ध्यान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+