SRH vs LSG Bowler Prediction: फॉर्म में हैं लखनऊ के बॉलर, कौन लेगा आज सबसे ज्यादा विकेट

Kaun Lega Aaj Sabse Jayda Wicket: लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 के दसवें मुकाबले में आज सबसे ज्यादा विकेट कौन बॉलर लेगा?

SRH vs LSG Bowler Prediction in Hindi

SRH vs LSG Bowler Prediction: आईपीएल 2023 में आज इकाना स्टेडियम में 10वां मैच होने जा रहा है। यह मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। लखनऊ के इस स्टेडियम में काफी रन बनते हैं। लखनऊ की टीम ने पिछली बार इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 193 का स्कोर बनाया था। हालांकि दिल्ली की टीम दूसरी पारी में केवल 143 रनों पर ही सिमट गई थी। आइए देखते हैं कि इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन से 3 बॉलर ले सकते हैं।

1. मार्क वुड- इंग्लैंड के इस ओवरसीज प्लेयर का नाम टॉप पर आएगा जिन्होंने अपने पहले ही मैच में लखनऊ में हुए पहले मुकाबले में 14 रन देकर पांच विकेट लिए थे। फिर सुपरफास्ट पेसर ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए दूसरे मुकाबले में भी 3 विकेट लिए। इस मैच में अन्य गेंदबाजों की पिटाई हुई थी जिसमें वुड ने भी 49 रन दे दिए लेकिन वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की रेस में टॉप पर हैं और अभी तक 8 विकेट चटकाए हैं जिसमें आज बढ़ोतरी हो सकती है।

2. रवि विश्नोई- लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के ही रवि बिश्नोई ने लखनऊ के मैदान पर आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में 2 विकेट चटकाए थे और फिर चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में भी जब सब गेंदबाज बुरी तरह से पिट रहे थे तो उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करके सबसे ज्यादा विकेट भी लिए। तब उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इस सीजन में ये स्पिनर अलग ही लेवल पर दिखाई दे रहा है। आज भी उनके विकेटों की संख्या में बढ़ोतरी संभव है।

Recommended Video

    IPL 2023: RCB की खराब किस्मत, बीच मैच में ही धाकड़ तेज गेंदबाज हुआ पूरी लीग से बाहर | वनइंडिया हिंदी

    3. टी नटराजन- तीसरे गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन हो सकते हैं जो अपनी लय में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 72 रनों से मिली हार में भी अच्छी गेंदबाजी की थी और 3 ओवर में दो विकेट लिए थे। वह जिस तरह से डेथ ओवर में गेंदबाजी करते हैं जहां विकेट मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। तो नटराजन भी आज के मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की संभावित लिस्ट में शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+