SRH vs KKR: रिंकू सिंह ने की धमाकेदार बैटिंग, केकेआर ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर
SRH vs KKR Score: केकेआर की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।नितीश राणा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया था।

SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदाबाद के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही। पहले खेलते हुए केकेआर ने 9 विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया। कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं जड़ पाया। रिंकू सिंह ने सर्वाधिक 46 रन बनाये। (Photo: KKR/Twitter)
केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह सही साबित नहीं हुआ। केकेआर के ओपनर बल्लेबाज गुरबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद वेंकटेश अय्यर भी 7 रन के निजी योग पर चलते बने। दोनों को मार्को यानसेन ने एक ही ओवर में आउट किया।
जेसन रॉय से टीम को उम्मीदें थीं लेकिन वह उन पर खरा नहीं उतर पाये। जेसन रॉय 19 गेंदों का सामना कर 20 पर आउट हो गए। केकेआर के 3 विकेट 35 पर गिरने के बाद नितीश राणा और रिंकू सिंह ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। राणा 31 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए।
आंद्रे रसेल ने क्रीज पर आकर कुछ आतिशबाजी की लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये। वह 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए सुनील नारेन भी क्रीज पर आते ही 1 रन बनाकर चलते बने।
केकेआर के लिए अकेले रिंकू सिंह ने प्रयास करते हुए 35 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। इस तरह केकेआर ने 9 विकेट पर 171 का स्कोर बनाया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मार्को यानसेन और नटराजन ने 2-2 विकेट झटके।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी हैं
SRH: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मार्को जानसन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन।
KKR: नीतिश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, बैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, सुयश शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications