SRH vs KKR: दोनों टीमों को अपने बल्लेबाजों से रनों की दरकार, कौन होंगे आज के टॉप बल्लेबाज

आज के मैच में केकेआर और सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर नजर रहेगी जो राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर रन बनाने के लिए उतरेंगे। आइए देखते हैं आज के टॉप बैटर कौन कौन हो सकते हैं।

IPL 2023 SRH vs KKR Match Prediction

आज राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार है। दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों को जोर दिखाना होगा क्योंकि इन टीमों की हालत फिलहाल काफी खराब दिखाई दे रही है। आइए देखते हैं आज के मुकाबले में सबसे ज्यादा रन कौन बल्लेबाज बना सकता है।

1. एडन मार्करन- वैसे तो सनराइजर्स के कप्तान एक बहुत अच्छे कप्तान हैं लेकिन उनको आईपीएल में अब एक बहुत बड़ी पारी खेलने की सख्त जरूरत है। इस टीम ने उन पर काफी भरोसा भी जताया है जिसका हिसाब चुकाने का मौका अब आ चुका है वरना सनराइजर्स के लिए आगे के रास्ते बंद होते दिखाई दे रहे हैं।

एडन एक बहुत मजबूत बल्लेबाज हैं जिनका लेग स्पिन के खिलाफ बहुत शानदार रिकॉर्ड है। इन स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने 145.31 के स्ट्राइक रेट के साथ आईपीएल में 180 रन बनाए हैं।

2. रिंकू सिंह- रिंकू सिंह ने अपनी टीम को जिताने के लिए काफी कोशिश की है। एक लोअर ऑर्डर बल्लेबाज होने के बावजूद सिंह केकेआर के लिए मौजूदा सीजन में 270 रन बनाकर दूसरे सर्वोच्च स्कोरर भी है। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी अपनी ओर से जितनी हो सके कोशिश करता है और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन मैचों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

3. जेसन रॉय- जेसन फिट होकर इस मैच में खेलने चाहिए। वह ओपनिंग में आएंगे और उनकी फॉर्म अच्छी चल रही है जिन्होंने आईपीएल की अब तक की तीन पारियों में 170 के स्ट्राइक रेट से 160 रन ठोक दिए हैं। ये खिलाड़ी हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड जरूर सुधारना चाहेगा जहां उनका औसत केवल 21 का है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में उन्होंने एक ही मैच खेला है जिसमें 31 रन बनाए थे।

4. रहमनुउल्लाह गुरबाज- अफगानिस्तान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास काफी दमखम मौजूद है और उनके पास टीम का भरोसा भी है। गुरबाज ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ ओपन करते हुए 39 गेंदों में 81 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। वे जेसन रॉय के साथ मिलकर आज तूफानी ओपनिंग जोड़ी बना सकते हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: SRH vs KKR, Kolkata Knight Riders के सामने Sunrises, कैसी होगी Playing 11 | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+