SRH vs KKR: केकेआर की टीम मैच जीत सकती है, आंकड़ों में सनराइजर्स हैदराबाद काफी पीछे

SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच खेले गए मैचों में केकेआर की टीम आगे है, हैदराबाद ने कम ही मैच जीते हैं।

SRH vs KKR

SRH vs KKR Heat to head: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच मुकाबला होना है। ये दोनों ऐसी टीमें हैं जिनके पास क्षमता तो है लेकिन अब तक प्रदर्शन कुछ खास नहीं कर पाई हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

हैदराबाद और केकेआर के बीच अब तक हुए मैचों की तरफ नज़र डालने पर यही सामने आता है कि केकेआर इस टीम से काफी आगे हैं। हैदराबाद की टीम इस मामले में पिछड़ जाती है लेकिन हैदरबाद के पास मुकाबले में घरेलू पिच और दर्शकों का फायदा रहेगा।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम केकेआर हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले आईपीएल में खेले गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बार जीत केकेआर की हुई है। केकेआर ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम को कुल 9 मुकाबलों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है।

उच्चतम स्कोर में हैदराबाद आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए सभी मैचों को देखा जाए तो उच्चतम स्कोर के मामले में हैदराबाद की टीम आगे है। इस सीजन हैदराबाद ने 228 रनों का स्कोर खड़ा किया था। वह उनका केकेआर के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर है। केकेआर का सर्वाधिक स्कोर 205 रन है।

न्यूनतम स्कोर केकेआर के नाम

हैदराबाद और केकेआर के बीच खेले गर मैचों में सबसे कम स्कोर का अनचाहा आंकड़ा केकेआर के नाम है। केकेआर की तरफ से 101 रन बनाये गए हैं। हैदराबाद ने एक पारी में 115 का न्यूनतम स्कोर बनाया है।

सनराइजर्स हैदराबाद vs केकेआर संभावित 11

SRH

अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक

KKR

जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+