Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - हैदराबाद vs दिल्ली

IPL 2023 Kal Ka Match, SRH vs DC Kaun Jita: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले को गंवा दिया। हैदराबाद आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी।

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals

IPL 2023 Kal Ka Match, SRH vs DC Kaun Jita: दिल्ली कैपिटल्स ने एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात रन से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन ही बना सकी।

आखिरी ओवर में चाहिए थे 13 रन: हैदराबाद को इस मुकाबले को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। आखिरी ओवर में वॉशिंगटन की बल्लेबाजी पर फैंस की नजरें बनी हुई थी, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

दिल्ली ने चुनी थी बल्लेबाजी: दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में दिल्ली को फिल साल्ट के रूप में बड़ा झटका लगा। फिल साल्ट को भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में गोल्डन डक का शिकार बनाया।

अक्षऱ पटेल ने दिखाया दम: दिल्ली के लिए मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने 34-34 रन की पारी खेली। दबाव में बल्लेबाजी करने के बाद अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अक्षर पेटल ने गेंदबाजी में भी दो विकेट झटके। अक्षर को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Aaj ka IPL Match: दिल्ली के दिलेरों ने SRH को 'घर' में घुसकर 7 रनों से हराया, आखिरी गेंद पर हुआ मैच का फैसला

भुवनेश्वर ने रचा इतिहास: फिल साल्ट का विकेट के साथ ही भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहस में सबसे अधिक पहले ओवर में विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अब तक 23 बार पहले ही ओवर में विकेट चटकाने का काम किया है। भुवनेश्वर के अलावा कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+