SRH vs DC: वॉर्नर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, पृथ्वी शॉ टीम से बाहर, जानें प्लेइंग 11

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals, Toss Updates: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है।

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals

SRH vs DC, 34th Match, Indian Premier League 2023: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली की कोशिश एक बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाने की होगी।

दिल्ली को चाहिए जीत: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। लीग में खुद को बनाए रखने के लिए दिल्ली को इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए होगा। दिल्ली को अभी तक खेले गए छह मुकाबलों में से सिर्फ एक में ही जीत मिली है। ऐसे में दिल्ली को कोशिश आज दूसरी जीत दर्ज करने की होगी।

हैदराबाद भी मुश्किल में: दिल्ली की तरह हैदराबाद की टीम भी जीत की तलाश में है। अच्छी शुरुआत के बाद हैदराबाद की टीम जीत की लय को बरकरार नहीं रख पाई है। हैदराबाद की टीम को 6 मैचों में से सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है। हैदराबाद 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे नंबर यानी 9वें नंबर पर है।

ऐसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 21 मुकाबले हुए हैं। इनमें दिल्ली को 10 और हैदराबाद को 11 में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब कांटे की टक्कर देखने को मिली है। पेपर पर दिल्ली के मुकाबले हैदराबाद की टीम अधिक मजबूत दिखाई पड़ रही है।

फ्लॉप रहे थे एसआरएच के खिलाड़ी: हैदराबाद के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने चेन्नई के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया था। चेन्नई के खिलाफ सिर्फ अभिषेक शर्मा ने ही टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे। कप्तान एडन मार्करम के अलावा टीम के बाकी बल्लेबाजों को भी दिल्ली के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

ऐसे देखें लाइव: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच को फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर विभिन्न भाषाओं के साथ देख सकते हैं। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर किया जाएगा, जिसे फ्री में देखा जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, एनरिच नार्जे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन(विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक,मयंक अग्रवाल, मार्को जानसेन, वाशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+