SRH vs DC: 'किंग ऑफ स्विंग' भुवनेश्वर कुमार ने IPL में रचा इतिहास, इससे पहले कभी नहीं हुआ था ऐसा

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की कमजोरी एक बार फिर सामने निकलकर आ गई है। टीम के बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

Bhuvneshwar Kumar

SRH vs DC, 34th Match, Indian Premier League 2023: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों बुरी तरह से फ्लॉप रहे। हैदराबाद के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। दिल्ली की टीम ने 62 के स्कोर पर ही अपना पांचवां विकेट गंवा दिया, जिससे टीम की मुश्किलें बढ़ गई।

दिल्ली ने चुनी बल्लेबाजी: दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और 'किंग ऑफ स्विंग' भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा कर आईपीएल में इतिहास भी रच दिया।

फिल साल्ट गोल्डन डक का शिकार: बतौर सलामी बल्लेबाज दिल्ली की टीम में पृथ्वी शॉ की जगह बल्लेबाजी करने आए फिल साल्ट गोल्डन डक का शिकार हुए। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर फिल सॉल्ट को विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन के हाथों कैच कराया। फिल सॉल्ट आपा खाता भी नहीं खोल सके।

भुवनेश्वर ने रचा इतिहास: इस विकेट के साथ ही भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहस में सबसे अधिक पहले ओवर में विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अब तक 23 बार पहले ही ओवर में विकेट चटकाने का काम किया है। भुवनेश्वर के अलावा कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका है।

मिचेल मार्श भी लौटे पेविलयन: मिचेल मार्श ने आते के साथ ही बड़े शॉट्स लगाए। मार्को जानसेन के ओवर में मिचेल मार्श ने चार चौके जड़ 19 रन बटोरे। लेकिन वह लंबे समय तक अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके। टी नटराजन ने मिचेल मार्श को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 15 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए।

कप्तान वॉर्नर भी आउट: कप्तान डेविड वॉर्नर को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट कर पवेलियन भेजा। वॉर्नर 20 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने इस सीजन आईपीएल का अपना पहला छक्का भी लगाया। वॉर्नर ने अपना पहला छक्का भी सुंदर की गेंद पर लगाने का काम किया।

सरफराज खान ने भी किया निराश: दिल्ली की टीम ने पृथ्वी शॉ की जगह सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। लेकिन सरफराज खान इस मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे। सुंदर ने सरफराज खान को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच कराया। सरफराज नौ गेंदों में एक छक्का की मदद से 10 रन बना सके।

दिल्ली को चाहिए जीत: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। लीग में खुद को बनाए रखने के लिए दिल्ली को इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए होगा। दिल्ली को अभी तक खेले गए छह मुकाबलों में से सिर्फ एक में ही जीत मिली है। ऐसे में दिल्ली को कोशिश आज दूसरी जीत दर्ज करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+