IPL 2023: 'माही भाई का फुल सपोर्ट रहा,' दुबे ने अपनी सफलता का क्रेडिट धोनी को दिया

गुजरात के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शिवम दुबे ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। वह नाबाद लौटे थे।

Shivam Dubey

Shivam Dubey on MS Dhoni: इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ खिलाड़ी निखरकर सामने आए। इनमें से एक नाम शिवम दुबे का भी है। दुबे ने अपने तूफानी अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया और चेन्नई की सफलता में अहम योगदान दिया। अपनी सफलता का क्रेडिट दुबे ने महेंद्र सिंह धोनी को दिया।

गुजरात के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जडेजा ने जब अंतिम गेंद पर चेन्नई को जीत दिलाई तब दूसरे छोर पर शिवम दुबे खड़े हुए थे। इस फाइनल मैच में टीम की जीत में उनका भी एक अहम रोल रहा। शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 32 रनों की नाबाद पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के आए।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए शिवम दुबे ने कहा कि धोनी भाई काफी सपोर्टिव रहे और उन्होंने मुझे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरकर हुए खेलने के लिए कहा। दुबे ने कहा कि माही भाई ने मुझे स्वाभाविक गेम खेलने के लिए कहा। मुझे इसके लिए चेन्नई के मैनेजमेंट और खासकर माही भाई को धन्यवाद देना चाहिए।

गौरतलब है कि दुबे ने इस सीजन बल्ले से बड़ा धमाका किया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कई बार तूफानी अंदाज दिखाया। इस सीजन उन्होंने 16 मैचों में 418 रन बनाए और उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। शिवम दुबे ने यह रन 158 के स्ट्राइक रेट से बनाये।

फाइनल मैच में गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। गुजरात के लिए सुदर्शन ने 96 रनों की पारी खेली। इसके बाद बारिश से खेल रोकना पड़ा और डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य दिया गया। चेन्नई ने इस लक्ष्य को अंतिम गेंद पर हासिल करते हुए इतिहास रच दिया और पांचवीं बार खिताब हासिल किया। जडेजा ने 2 गेंदों पर 1 छक्का और एक चौका जमाकर अपनी टीम को चैम्पियन बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+