IPL 2023: पंजाब किंग्स के नए कप्तान बने शिखर धवन, मयंक्र अग्रवाल की लेंगे जगह
Shikhar Shawan IPL 2023 Punjab Kings: मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन को पंजाब किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है। टीम की बोर्ड की बैठक में फैसले पर लगी मुहर
Shikhar Shawan IPL 2023 Punjab Kings: IPL के अगले सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान के तौर पर शिखर धवन नई जिम्मेदारी संभालेंगे। शिखर धवन मयंक अग्रवाल की जगह टीम की कप्तानी करेंगे। बुधवार को पंजाब किंग्स की बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बोर्ड के इस फैसले पर नवनिर्वाचित टीम के कोच ट्रेवर बायलिस ने भी अपनी मुहर लगा दी है। बता दें कि मयंक अग्रवाल को इस साल आईपीएल की शुरुआत से ठीक पहले टीम का कप्तान बनाया गया था।

इस साल की शुरुआत में पंजाब किंग्स की टीम ने 8.25 करोड़ रुपए में शिखर धवन को अपनी टीम में शामिल किया था, वह 2016 से आईपीएल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और लगातार वह बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। 2020 में शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 618 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145 का था। लेकिन अगले साल उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया था। पंजाब किंग्स के साथ खेलते हुए अपने पहले सीजन में शिखर धवन ने 14 मैचों में 460 रन बनाए थे, इस दौरान उनका औसत 38.33 था, जबकि स्ट्राइक रेट 122.66 का था।
मयंक अग्रवाल की बात करें तो वह 2018 में पंजाब किंग्स टीम के साथ जुड़े थे, वह केएल राहुल के साथ टीम के लिए मजबूत सलामी बल्लेबाज के तौर पर सामने आए ते। केएल राहुल पिछले सीजन तक टीम के कप्तान थे। केएल के टीम से बाहर जाने के बाद मयंक अग्रवाल को टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन बतौर कप्तान वह खास नहीं कर पा रहे थे, जिसके बाद रवि शास्त्री ने सुझाव दिया था कि उन्हें कप्तान की जिम्मेदारी से राहत देनी चाहिए। आईपीएल में शिखर धवन को काफी अनुभवी बल्लेबाज माना जाता है। वह 2008 से आईपीएल का हिस्सा हैं। वह वनडे में भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उन्हें आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications