IPL 2023: RCB की सुरक्षा में सेंध, टीम के होटल से गिरफ्तार हुए 3 हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने मौके पर दिखाई मुस्तैदी

IPL 2023 RCB: आरसीबी की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जिस होटल की चौथी मंजिल पर ठहरी हुई वहीं तीसरी मंजिल पर तीन हिस्ट्री शीटरों ने अपना ढेरा जमाया हुआ था। इनके होटल छोड़ने का टाइम भी टीम के साथ ही था।

virat kohli rcb

IPL 2023 RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का एक मामला सामने आया है और ये टीम भी आरसीबी है जिसमें विराट कोहली जैसे हाई प्रोफाइल खिलाड़ी खेल रहे हैं।

आरसीबी जिस होटल के कमरे में ठहरी हुई थी वहां पर तीन हिस्ट्री शीटरों ने भी कमरे बुक किए हुए थे। इससे पहले कि लोग कुछ खुराफात करते पुलिस ने इनको धर-दबोचा है। इन तीनों पर फायरिंग समेत कई केस दर्ज हैं।

चंडीगढ़ की आईटी पार्क पुलिस ने इन अपराधियों को आईपीएल टीम के होटल से गिरफ्तार किया है। आरसीबी का मैच 20 अप्रैल को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेल गया था और कोहली समेत आरसीबी के खिलाड़ी आईटी पार्क स्थित नामी होटल में रुके हुए थे।

ये अपराधी होटल की तीसरी मंजिल से गिरफ्तार हुए हैं। जबकि आरसीबी की टीम चौथी और पांचवी मंजिल पर रुकी हुई थी। अपराधियों को उनको होटल रुम से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि इन अपराधियों के रूम से पुलिस को क्या मिला है। पुलिस को अंदेशा है कहीं इन लोगों के तार इंटरनेशनल सट्टेबाजों से तो नहीं जुड़े हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: Delhi के खिलाड़ियों के चोरी हुए Kit Bag मिले,David Warner ने किया धन्यवाद |वनइंडिया हिंदी

    पुलिस ने सावधानी बरतते हुए तीनों को अवैध हथियार पास होने के शक में गिरफ्तार कर लिया। इनके पुराने अपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने कोई चूक नहीं की और देर रात पूरे होटल में सर्च अभियान चलाया गया।

    खास बात ये है ये अपराधी तभी तक होटल में थे जब तक क्रिकेट टीम थी। जैसे ही क्रिकेट टीम शुक्रवार को जाती तो ये लोग भी अपना कमरा छोड़ देते। इन आरोपियों की पहचान जीरकपुर के रोहित (33), चंडीगढ़ बापूधाम कॉलोनी के मोहित भारद्वाज (33) झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के नवीन के रूप में हुई है।

    इन तीनों के ऊपर फायरिंग, अवैध हथियार रखने, लड़ाई झगड़े के मामले में केस दर्ज हैं। नवीन के खिलाफ तो डकैती का केस भी दर्ज है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+