RR vs RCB: दिनेश कार्तिक के नाम आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित के साथ लिस्ट में शामिल
Dinesh Karthik के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड हो गया है, जिसे कोई भी खिलाड़ी अपने साथ नहीं जोड़ना चाहता है।

RR vs RCB Dinesh Karthik: आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में रॉयल्स को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने मैदान पर बुरी तरह हार गई। आरसीबी ने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ़ की संभावनाओं को ज़िन्दा रखा है। इस बीच दिनेश कार्तिक ने एक शर्मनाक आंकड़ा अपने नाम कर लिया।
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डक बनाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में कार्तिक अपना खाता भी नहीं खोल पाये। रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक दोनों खिलाड़ी आईपीएल में 16-16 बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।
इस लिस्ट में कार्तिक और रोहित के अलावा मनदीप सिंह और सुनील नारेन का भी नाम है। मनदीप सिंह आईपीएल में कुल 15 बार डक पर आउट हुए हैं। सुनील नारेन के नाम भी कुल 15 डक हैं। उनके अलावा अम्पाती रायडू का नाम भी है। वह कुल 14 बार डक पर आउट हुए हैं।
दिनेश कार्तिक को रॉयल्स के स्पिनर एडम जैम्पा ने सीधी गेंद पर आउट किया। गेंद सीधा उनके पैड से जाकर टकराई और अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया। अम्पायर ने उनको नॉट आउट दिया और कार्तिक को भी लगा कि शायद वह बच गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस समय रिव्यू लेने का फैसला लिया। तीसरे अम्पायर ने उनको आउट दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 5 विकेट पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी 55 रनों की धाकड़ पारी खेली। उनके अलावा मैक्सवेल के बल्ले से भी 54 रनों की पारी देखने को मिली। अनुज रावत ने अंत में 11 गेंदों में नाबाद 29 रनों का कैमियो खेला और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए रॉयल्स की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। राजस्थान रॉयल्स की टीम 59 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। शिमरोन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। वेन पार्नेल ने 10 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये। ब्रेसवेल और कर्ण सरमा ने 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications