VIDEO: यशस्वी जायसवाल को मिला कोहली से विराट ज्ञान, अगले मैच में फिर आएगा रनों का तूफान!

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore: राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सीजन बल्ले से लगातार रन बरसाने का काम कर रहे हैं।

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore

RR vs RCB, 60th Match, Indian Premier League 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 112 रनों की बड़ी जीत हासिल की। राजस्थान की ये आईपीएल इतिहास की सबसे बुरी हार है। इससे पहले किसी भी टीम ने राजस्थान को इतने रनों से नहीं हराया था।

जायसवाल का नहीं चला बल्ला: पिछले मैच में 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रचने वाले यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस मैच में खामोश रहा। आरसीबी के खिलाफ यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। पारी की दूसरी ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में यशस्वी जायसवाल विराट कोहली को अपना कैच थमा बैठे।

कोहली से हुई मुलाकात: मैच हारने के बाद यशस्वी जायसवाल ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से मुलाकात की। इन दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत देखी गई। इस दौरान विराट कोहली यशस्वी जायसवाल को कुछ टिप्स देते नजर आए। कोहली के भाव से साफ दिखाई पड़ रहा था कि वह जायसवाल को बल्लेबाजी को लेकर कुछ बातें बता रहे थे।

विराट से मिला ज्ञान: यशस्वी जायसवाल ने जिस तरह इस सीजन अभी तक बल्लेबाजी की है, उससे हर कोई हैरान है। क्रिकेट के कई दिग्गज जायसवाल को भारतीय टीम का आने वाला फ्यूचर स्टार बता रहे हैं। इसके साथ ही जायसवाल को भारतीय क्रिकेट टीम में लेने की मांग भी कर रहे हैं। जायसवाल आने वाले समय में नीली रंग की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

खेल सकते हैं बड़ी पारी: जायसवाल आईपीएल के अपने आखिरी लीग मैच में एक बार फिर बल्ले से रनों की बौछार करते नजर आ सकते हैं। जायसवाल ऑरेंज कैप की रेस में नंबर दो पर हैं। वह चौथे अनकैप्ड भारतीय प्लेयर हैं जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं। जायसवाल की दमदार पारियों की बदौलत ही राजस्थान ने आईपीएल के शुरुआती मैचों में जीत हासिल की थी।

राजस्थान का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल: आरसीबी के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद राजस्थान के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है। राजस्थान इस हार के साथ अपने नेट रन रेट में भी भारी गिरावाट कर ली है। ऐसे में अगर टीम अपने आने वाले दोनों मैचों को जीत भी लेती है तो 14 अंकों के साथ टीम का क्वालीफाई करना मुश्किल रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+