RR vs RCB Toss: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, मैच विनर की वापसी, जानें प्लेइंग 11

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore, Toss Updates: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore

RR vs RCB, 60th Match, Indian Premier League 2023: जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बैंगलोर की कोशिश राजस्थान के सामने 200 के करीब रन बनाने की होगी। वहीं राजस्थान की कोशिश आरसीबी को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।

दोनों के लिए जीत जरूरी: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला आरसीबी को जीतना बेहद अहम है। अगर बैंगलोर इस मैच को जीतने में सफल नहीं होती है तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगेगा।

करो या मरो की स्थिति: प्वाइंट्स टेबल में 16 अंकों तक पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतकर दो अंक लेना जरूरी है। इस सीज़न दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए पहले मैच में राजस्थान ने 7 विकेट से मैच को अपने नाम किया था। ऐसे में आरसीबी की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर अपनी स्थिति बेहतर करने की होगी।

ऐसा है रिकॉर्ड: आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कुल 28 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें राजस्थान ने 12 और बैंगलोर ने 14 जीत अपने नाम की हैं। आरसीबी ने इस सीजन तीन दोपहर के मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मैचों में टीम को जीत मिली है। ऐसे में इस मुकाबले में भी आरसीबी अपने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए फैंस टीवी पर लाइव देख सकते हैं। वहीं मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप के जरिए फ्री में की जाएगी। फैंस बिना पैसा खर्च किए यहां मैच को फ्री में देख सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, एडम जाम्पा, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+