RR vs RCB: फाफ डु प्लेसिस ने फिर की रनों की बौछार, गेल-डिविलियर्स के इस खास लिस्ट में शामिल
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतकीय पारी खेली।

RR vs RCB, 60th Match, Indian Premier League 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस सीजन एक अलग ही लय में दिखाई दे रहे हैं। फाफ डु प्लेसिस ने राजस्थान के खिलाफ इस सीजन का अपना सातवां अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
कमाल के फॉर्म में प्लेसिस: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में बतौर कप्तान फाफ डु प्लेसिस अपनी जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभा रहे हैं। फाफ डु प्लेसिस लगातार बल्ले से टीम के लिए उपयोगी पारी खेल रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में एक बार फिर फाफ डु प्लेसिस ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली।
प्लेसिस ने बनाए 4000 रन: अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर फाफ डु प्लेसिस ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान आईपीएल करियर में 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले चौथे विदेशी खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले तीन विदेशी खिलाड़ियों ने ये काम किया है।
गेल और डिविलियर्स कर चुके हैं ऐसा: आईपीएल में 4000 रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर का नाम सबसे टॉप पर है। डेविड वार्नर अपने करियर में 6,265 आईपीएल रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स ने 5,162 रन बनाने का काम किया है। जबकि क्रिस गेल के नाम 4,965 रन है।
इस सीजन बनाए 600 रन: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस सीजन 600 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। प्लेसिस ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। प्लेसिस ने इस मैच में अर्धशतक जड़ने के साथ ही 600 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदार बन गए हैं।
172 रन का लक्ष्य: राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए इस मैच में आरसीबी की तरफ से 172 रन का लक्ष्य मिला है। आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतक लगाने का काम किया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई।












Click it and Unblock the Notifications