RR vs RCB: बल्ले से धमाल, विकेट के पीछे दिखाया कमाल, RCB के लिए धोनी बने अनुज रावत
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अनुज रावत ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से सभी को खासा प्रभावित किया है।

RR vs RCB, 60th Match, Indian Premier League 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 112 रनों की बड़ी जीत हासिल कर ली है। आरसीबी की इस जीत के कई हीरो रहे। आखिरकार अनुज रावत ने भी बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया। अनुज रावत की बल्लेबाजी के कारण ही टीम 170 से अधिक रन बनाने में सफल रही।
अनुज ने बनाए 11 गेंदों में 29 रन: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। इसके बाद मैक्सवेल और प्लेसिस ने भी पारी को संभालने का काम किया। अंत में अनुज रावत ने 11 गेंदों में ताबड़तोड़ 29 रन बनाने का काम किया। उन्होंने आखिरी तीन गेंदों पर दो छक्का और एक चौका लगाने का काम किया।
संजू सैमसन का गजब का कैच: वेन पार्नेल की गेंद पर राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लेकर हवा में चली गई। संजू सैमसन का कैच पकड़ने के लिए अनुज रावत ने लंबी दौड़ लगाई और डाइव मारकर शानदार कैच पकड़ लिया। इस कैच के लिए उन्हें मैच के बाद अवॉर्ड भी दिया गया।
शानदार विकेटकीपिंग: बल्लेबाजी के अलावा अनुज रावत ने विकेटकीपिंग से भी सभी को खासा प्रभावित किया है। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन गेंद खेले बिना ही रन आउट हो गए। अनुज रावत ने महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में आर अश्विन को आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। रावत की शानदार स्टंपिंग की चर्चाएं जोरों पर है।
सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ: अनुज रावत के इस दमदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस अनुज रावत की विकेटकीपिंग को देखकर धोनी को याद कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस दिनेश कार्तिक की जगह टीम में विकेटकीपिंग और फिनशर का रोल देने की मांग कर रहे हैं। अनुज रावत को आरसीबी की तरफ से इस मैच में लगातार खेलने का मौका मिलता रहा है।
राजस्थान की सबसे बड़ी हार: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स की यह सबसे बड़ी हार रही। टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 10.3 ओवर में 59 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही राजस्थान को 112 रनों से हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications