RR vs PBKS Toss and Playing 11: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, कैसी है प्लेइंग 11

RR vs PBKS Toss and Playing 11: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। कैगिसो रबाडा आज के मैच में पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं जिसका फायदा आरआर उठाना चाहेगी।

IPL 2023 RR vs PBKS Toss and Playing 11 in Hindi

आईपीएल 2023 में आज गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (Rajasthan Royals vs Punjab Kings) का मैच होने जा रहा है। राजस्थान की टीम पहले मैच में हैदराबाद को मात देकर आ रही है तो वहीं पंजाब किंग्स ने भी मोहाली में केकेआर को हराने के बाद यहां एंट्री ली है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।

दोनों ही टीमों को अगर हम देखे तो राजस्थान रॉयल्स पेपर पर काफी मजबूत दिखाई दे हैं और आज के मैच में उनको हराने के लिए पंजाब किंग्स को वाकई में अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। इस पिच पर कहीं घास हैं तो कहीं थोड़ा सूखापन भी है जिसके चलते ट्रेंट बोल्ट जैसे स्विंग गेंदबाज प्रभावशाली साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़िए- Mumbai Indians ने लॉन्च की अपनी 'मुंबई इंडियंस चेयर', कीमत सुनकर यूजर बोले- फ्री में ना लूं

हालिया फॉर्म में भी राजस्थान की टीम अपने विपक्षियों से बेहतर दिखाई देती है क्योंकि उन्होंने पिछले सीजन के फाइनल में जगह पर बनाई थी और इस सीजन में भी सनराइजर्स हैदराबाद को उनके मैदान पर बढ़िया तरह से हराया था। पंजाब किंग्स के लिए पिछले साल कुछ खास नहीं रहा और वे 2014 में फाइनल का सफर तय करने के बाद से लगातार लड़खड़ाते रहे हैं।

दोनों ही टीमों ने वही टीमें उतारी हैं जो पिछले मैच में थी। यानी दक्षिण अफ्रीका से लौट चुके कैगिसो रबाडा अगले ही मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर- ऋषि धवन, अथर्वा तायेद, हरप्रीत सिंह भाटिया, मैथ्यू शॉर्ट, मोहित राठी

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर- ध्रुव जुरेल, आकाश वशिष्ठ, मुरुगन अश्विन, डेनावॉन फरेरिया, कुलदीप यादव

Recommended Video

    NZ vs SL: Adam Milne ने की ऐसी गेंद कि, Pathum Nisanka का Bat हुआ खंड-खंड, Video | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+