Mumbai Indians ने लॉन्च की अपनी 'मुंबई इंडियंस चेयर', कीमत सुनकर यूजर बोले- फ्री में ना लूं

Mumbai Indians Chair: मुंबई इंडियंस चेयर की कीमत सुनने के बाद यूजर इससे कतई भी प्रभावित नहीं है। आइए जानते हैं एक गेमिंग चेयर क्या होती है और सामान्य ऑफिस चेयर की तुलना में इसमें क्या खूबियां होती हैं।

Mumbai Indians launched its Gaming Chair

IPL 2023 Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने एक गेमिंग चेयर लॉन्च की है जिसका नाम 'मुंबई इंडियंस चेयर' रखा गया है। यह एक लिमिटेड एडिशन चेयर बताई जा रही है जो फिलहाल के लिए ₹29999 (वैसे कीमत 34,999 रुपए) में उपलब्ध हो सकती है। इस चेयर में कई तरह की खूबियां हैं जो आपको घंटों तक गेम खेलते हुए पूरा मजा देगी। ये रीड की हड्डी को अच्छा सपोर्ट कराती है। तो वहीं इसके लेदर को काफी मजबूत बताया जा रहा है। कंपनी ने 10 गुना मजबूत लेदर का दावा किया है। इसकी सीट कोल्ड फोम की है, तो वही हाथों के रेस्ट देने के लिए स्पेशल तरीके से डिजाइन किए हुए आर्म रेस्ट लगाए गए हैं।

इस चेयर के सभी पार्ट्स घूम सकते हैं जिससे यूजर को गेम खेलते हुए लंबे समय तक बिना थके मजा आएगा। इस चेयर का डिजाइन भी ऑफिस में मिलने वाली चेयर की तुलना में काफी हाईटेक लग रहा है। गेमिंग चेयर गेम खेलने के लिए इस्तेमाल की जाती है। ये तीन तरह की कैटेगरी में आती है जिसमें एक पीसी एंड रेसिंग चेयर होती है और मुंबई इंडियंस की चेयर इसी कैटेगरी में आती है। दूसरे नंबर पर रॉकर चेयर होती है जिसमें सीट जमीन से लगी होती है और तीसरे नंबर पर फ्लोर गेमिंग चेयर आती है जो किसी गद्दे की तरह जमीन से और दीवार से सट जाती है।

गेमिंग चेयर vs ऑफिस चेयर

गेमिंग चेयर और ऑफिस चेयर में काफी फर्क होता है। ऑफिस चेयर आपके Ergonomics यानी रीड की हड्डी और पोस्चर को ध्यान में रखते हुए बनाई जाती है तो वही गेमिंग चेयर में इस बात का ज्यादा ध्यान रखा जाता है कि आपको गेम खेलते थकान ना हो और अलग फील भी आए जिसके लिए इसमें स्पीकर और वाइब्रेशन जैसी चीजें भी लगी होती हैं और कंफर्ट कहीं गुना ज्यादा होता है।

यूजर बोले- कमोड भी लॉन्च कर दो

मुंबई इंडियंस ने चेयर तो उतार दी है लेकिन यूजर्स इससे खास प्रभावित नहीं है। एक यूजर कहते हैं- मैं फ्री में ना लूं। मोगेंबो नाम के यूजर एक अलग ही किस्म की चेयर दिखाते हैं। कई यूजर अपनी गेमिंग और ऑफिस चेयर को भी शेयर करते हुए कहते हैं वे पुरानी चेयर को ही प्राथमिकता देंगे। अधिकतकर कमेंट में यूजर रोहित शर्मा की टीम की चेयर को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। एक यूजर तो खीझकर कहते हैं- कमोड कब लांच करोगे? विकास अग्रवाल नाम कहते हैं- आप रोहित शर्मा को ₹15 करोड़ की सालाना सैलरी देते हो और फिर ₹10 हजार की चेयर को 30,000 रुपए में लॉन्च करते हो।

IPL 2023 में MI:

जहां तक मुंबई इंडियंस की बात है तो उन्होंने पिछले दो आईपीएल सीजन में प्लेऑफ में भी प्रवेश नहीं किया है। इस सीजन में भी वे पहला मैच आरसीबी से हार चुके हैं। उनका अगला मुकाबला 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+