RR vs PBKS: प्रभसिमरन सिंह के रूप में में उभरी एक और प्रतिभा, धवन को बैकसीट पर बैठाकर 28 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी

RR vs PBKS in Hindi: प्रभसिमरन सिंह का आईपीएल करियर अभी शुरू ही हो रहा है लेकिन उनका टी20 रिकॉर्ड शानदार है। साई सुदर्शन के बाद एक और बल्लेबाज खास प्रतिभा के तौर पर उभर रहा है।

Prabhsimran Singh

आईपीएल 2023 के मैच नंबर 8 में आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (RR vs PBKS) के बीच मैच में पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) की बल्लेबाजी के जलवे देखने के लिए मिले हैं जिन्होंने कप्तान शिखर धवन के साथ ओपनिंग में आकर अपने आईपीएल करियर का पहला पचासा जड़ दिया।

प्रभसिमरन ने धुआंधर आगाज किया और देखते ही देखते पंजाब किंग्स ने पॉवरप्ले में बिना किसी विकेट के 63 रन बना डाले। इस दौरान प्रभसिमरन ने 24 गेंदों पर 46 रनों का योगदान दिया था। पंजाब किंग्स के लिए सोने पर सुहागा ये है कि सिंह विकेटकीपर भी हैं। यानी एक ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। इस मैच के कीपर जितेश शर्मा हैं।

प्रभसिमरन को भाग्य का साथ भी मिला- कहते हैं जोखिम लेकर ही पता चलता है वक्त सही चल रहा है या खराब। यहां प्रभसिमरन को भाग्य का साथ भी मिला जब मैच के छठे ओवर के दौरान देवदत्त पडिक्कल ने उनका कैच छोड़ दिया। उस समय ये बल्लेबाज 44 रनों के स्कोर पर था।

इसके बाद उन्होंने 28 गेंदों पर पहला आईपीएल शतक लगाकर पंजाब किंग्स की गाड़ी को आगे बढ़ाया। उनकी पारी की खासियत ये थी कि शिखर धवन बैकसीट पर थे। उन्होंने जिस तरह से 9वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ट स्ट्रेट पर सीधा छक्का लगाया उसने जाहिर कर दिया कि पिच भी रन उगल रही है और बल्ला तो आग उगल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें- RR vs PBKS Toss and Playing 11: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, कैसी है प्लेइंग 11

साई सुदर्शन की तरह ये बल्लेबाज भी देखने लायक है- इससे पहले पंजाब किंग्स ने जो पहला मैच जीता था उसमें भी सिंह की बैटिंग के जलवे देखने के लिए मिले थे। तब उन्होंने 12 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली थी। कुल मिलाकर आईपीएल में एक और युवा प्रतिभा निखरने के लिए बेकरार है और जीटी के साई सुदर्शन की तरह ये बल्लेबाज भी देखने लायक लग रहा है।

पारी का अंत भी गजब कैच के साथ हुआ- सिंह का पारी का अंत जोस बटलर के अद्भुत कैच ने किया जिन्होंने होल्डर की गेंद पर दौड़ते हुए ये कैच लपका। सिंह ने 34 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली।

प्रभसिमरन पंजाब का रिकॉर्ड- प्रभसिमरन पंजाब के 22 साल के उभरते हुए बल्लेबाज हैं जो इंडिया अंडर19, इंडिया अंडर23 और पंजाब की टीम से भी खेल चुके हैं। वे पंजाब की टीम के रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अनमोलप्रीत सिंह के कजिन भी हैं। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास मैच में लगभग 50 की औसत से 11 मैचों में रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उन्होंने 24 मैच खेले हैं जहां 90 के स्ट्राइक रेट से 664 रन बनाए हैं। साथ ही 42 टी20 में 39 के औसत और 139 के बढ़िया स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है।

Recommended Video

    MS Dhoni का कमाई में भी जलवा, 2022 में Jharkhand राज्य में दिया सबसे ज्यादा Tax| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+