RR vs PBKS Match: हेटमायर, जुरेल नहीं पलट सके बाजी, आखिरी ओवर के रोमांच में पंजाब की 5 रनों से जीत

RR vs PBKS Hindi Highlights: आईपीएल 2023 के 8वें मैच में फैंस को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच के मुकाबले के जरिए रोमांच का भरपूर डोज मिल गया है। राजस्थान ने बाजी पलट दी।

IPL 2023 RR vs PBKS highlights

IPL 2023 Match 8 Highlights in Hindi: आईपीएल 2023 के 8वें मैच में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच जबरदस्त रोमांचक मैच हुआ जहां पंजाब की जीत की राह में शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल आ गए और मैच आरआर के पक्ष में झुकने लगा लेकिन तभी सैम करन ने शानदार अंतिम ओवर करते हुए पीबीकेएस की झोली में मैच डाल दिया। इस तरह से पीबीकेएस ने आरआर को गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में 5 रनों से हराया।

पंजाब की दूसरी जीत- पंजाब की टीम केकेआर को अपने घरेलू मैदान पर मात देकर आ रही थी। उन्होंने इस मैच में भी गजब का प्रदर्शन किया। ये टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग के लिए मजूबर हुई लेकिन फिर कप्तान शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी के दम पर ऐसी नींव रखी की उनको आखिरी में थोड़ी दिक्कतों के बावजूद 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

आरआर का बैटिंग ऑर्डर गड़बड़ाया- पंजाब की टीम अपनी शुरुआत को सही अंजाम में भले ही नहीं बदल सकी और 15-20 रन पीछे रह गई लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में एक बार भी इसकी कमी नहीं खलनी दी। इसके लिए कहीं ना कहीं राजस्थान रॉयल्स का बैटिंग ऑर्डर भी जिम्मेदार है जहां जोस बटलर की जगह पर ओपन करने अश्विन आए और बगैर खाता खोले अर्शदीप सिंह पर आउट हुए। जबकि यशस्वी जायसवाल पहले ही 11 रन बनाकर सिंह का ही शिकार हो गए थे।

बटलर के चोटिल होने की शंकाए जताई गई थी लेकिन वे नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे 11 गेंदों पर 19 ही रन बना पाए। ये इस मैच में चार विकेट लेने वाले नेथन एलिस का पहला विकेट था। उन्होंने अपनी ही गेंद पर बटलर को लपका। नेथन ने सबसे बड़ा झटका तूफानी पारी खेलने की कोशिश कर रहे कप्तान संजू सैमसन को बाउंड्री पर मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराकर दिया। सैमसन ने 25 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली।

शिमरोन हेटमायर ने पलटा मैच- इसके बाद आरआर ने देवदत्त पडिक्कल का संघर्ष देखा जिन्होंने 26 गेंदों पर केवल 21 रनों की पारी खेली। इस दौरान रियान पराग ने 12 गेंदों पर 20 रन बना थे। दोनों को एलिस ने आउट किया। जब लगा कि मैच खत्म हो चुका है तब शिमरोन हेटमायर ने बाजी पलटने के लिए आखिरी जोर लगाया।

जुरेन ने भी दिया साथ- ये मैच का 18वां ओवर था और आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन मौजूद थे जिनकी बखिया उधेड़ते हुए हेटमायर ने 19 रन लूट लिए। इस ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगा। इसके बाद ध्रुव जुरेल की बारी थी जिन्होंने 19वें ओवर में 1 छक्का और दो चौके लगाए। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में 18 रन गए और अब जीत के लिए अंतिम ओवर में 16 रन चाहिए थे।

आखिरी ओवर का रोमांच- अंतिम ओवर फिर सैम के हाथों में था जहां पहली गेंद पर जुरेल ने लॉन्ग ऑन पर खेलकर एक रन लिया। अगली गेंद पर हेटमायर ने तेजी से भागकर दो रन पूरे किए। चार गेंदों पर 13 रनों की दरकार के बीच हेटमायर ने अगली यॉर्कर गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में खुद को रन आउट कर लिया। अगली गेंद पर जुरेल चूक गए और एक रन बाई का मिला।

जेसन होल्डर को 2 गेंदों पर दो छक्कों की दरकार थी लेकिन सैम करन की गेंद पर एक ही रन बना और करन ने साबित कर दिया कि पंजाब ने उन पर तिजोरी खोलकर गलती नहीं की। अंतिम गेंद पर जुरेल ने चौका मारा लेकिन ये सैम की पैसा वसूल गेंदबाजी थी जिसने पंजाब को 5 रनों से मैच जीता दिया। हेटमायर ने 18 गेंदों पर 36 और जुरेन ने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+