RR vs LSG: केएल राहुल ने जड़ा 103 मीटर का लंबा छक्का, पति को चीयर करने ग्राउंड पहुंची अथिया शेट्टी
Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: बॉलीवुड एक्ट्रेस और केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच देखने ग्राउंड पहुंची हैं।

RR vs LSG, 26th Match, Indian Premier League 2023: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने काफी धीमी शुरुआत की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम के लिए केएल राहुल और काइल मेयर्स ने संभली हुई बल्लेबाजी की।
पावरप्ले में बने सिर्फ 37 रन: बहुत कम बार ऐसा देखा जाता है कि आईपीएल में कोई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में इतने कम स्कोर ही बना पाई हो। केएल राहुल ने ट्रेंट बोल्ट का पहला ओवर मेडन निकाला। इसके बाद लखनऊ के बल्लेबाज अगले पांच ओवर में भी बड़े शॉट्स लगाने में नाकाम रही।
राहुल ने की वापसी: धीमी शुरुआत के बाद केएल राहुल ने आखिरकार कुछ बड़े शॉट्स लगाने में कामयाबी हासिल की। वह युजवेंद्र चहल के खिलाफ बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात कर दी। केएल राहुल को देखकर काइल मेयर्स ने भी अपने खेलने का अंदाज बदला और कुछ बड़े शॉट्स लगाने का काम किया।
राहुल ने 103 मीटर लंबा छक्का जड़ा: अपनी बल्लेबाजी के दौरान केएल राहुल ने एक ऐसा शॉट लगाया जिसे देखकर हर कोई हैरान नजर आया। युजवेंद्र चहल की गेंद पर केएल राहुल ने 103 मीटर का लंबा छक्का लगाकर लखनऊ के रन रेट को बढ़ाने का काम किया।
अथिया शेट्टी ने किया चीयर: अपने पति केएल राहुल को सपोर्ट करने अथिया शेट्टी भी मैदान में मौजूद थीं। उन्होंने राहुल का शॉट देखकर तालियां बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मैच के दौरान की अथिया शेट्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
राहुल ने बनाए 39 रन: केएल राहुल लखनऊ के लिए 39 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। जेसन होल्डर ने केएल राहुल को जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। केएल राहुल ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाने का काम किया।
फ्लॉप रहे दीपक हुड्डा: आईपीएल का यह सीजन दीपक हुड्डा के लिए अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। रविचंद्रन अश्विन ने पहले दीपक हुड्डा को हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया, वह सिर्फ 2 रन ही बना सके। जबकि काइल मेयर्स 42 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए।












Click it and Unblock the Notifications