RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, तीन छक्के खाने वाला बाहर, जानें प्लेइंग 11

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, Toss Updates: गुजरात की कोशिश पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर राजस्थान के खिलाफ वापस जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans

RR vs GT, 48th Match, Indian Premier League 2023: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की टीम में जेसन होल्डर की जगह एडम जाम्पा को जगह दी गई है। मुंबई के खिलाफ होल्डर ने लगातार तीन छक्के खाकर मैच गंवा दिया था।

जोरदार टक्कर की उम्मीद: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस दोनों का ही प्रदर्शन इस सीजन अब तक कमाल का रहा है। पिछले सीजन दोनों टीमों का सामना फाइनल में हुआ था, जहां गुजरात ने बाजी मारी थी। दोनों टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो आज अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे।

राजस्थान ने जीता था पहला मैच: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन ये दोनों टीमें एक बार आपस में भिड़ चुकी है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से शिकस्त दी थी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे राजस्थान की टीम ने हासिल कर लिया था।

गुजरात की कोशिश वापसी पर: गुजरात को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा था। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात की नजरें अब वापसी पर होगी। गुजरात के लिए शुभमन गिल, अभिनव मनोहर और विजय शंकर लगातार बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्वाइंट्स टेबल पर ऐसा है हाल: इस सीजन गुजरात टाइटंस ने अब तक खेले गए 9 मैचों में 6 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा जमया हुआ है। जबकि राजस्थान 9 में से 5 मैच जीतकर चौथे पायदान पर है। राजस्थान की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर गुजरात की बराबरी पर करने की होगी। जबकि गुजरात अपने स्थान को और पक्का करना चाहगी।

ऐसे देखें लाइव मैच: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता है। जिसका प्रसारण अलग-अलग भाषाओं में होगा। इसके अलावा मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर की जाएगी।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, एडम जाम्पा, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन - ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, जोश लिटिल, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+