IPL 2023: रोहित शर्मा होंगे आईपीएल से बाहर, सूर्यकुमार यादव बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

Rohit Sharma कुछ मैचों में बाहर रह सकते हैं और इसके पीछे एक ख़ास वजह भी है। उस स्थिति में मुंबई इंडियंस को नया कप्तान मिलेगा।

Rohit Sharma

IPL 2023 Rohit Sharma: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए 2 खिलाड़ियों को देखा जा सकता है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा कुछ मैचों में बाहर रह सकते हैं और इस दौरान टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हो सकती है। आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को देखते हुए रोहित शर्मा कुछ मैचों के दौरान रेस्ट पर रह सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं कप्तान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा जिन आईपीएल मैचों में खेलेंगे, उनका चयन वह खुद करेंगे। हालांकि वह टीम को गाइड करने के लिए साथ में रहेंगे लेकिन सूर्यकुमार यादव उस दौरान टीम की कमान थाम सकते हैं। मुंबई इंडियंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी जब रोहित शर्मा को रेस्ट के लिए सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि यह मामला कोच मार्क बाउचर पर छोड़ रहे हैं। इसके बाद बाउचर ने भी संतुलित जवाब देते हुए कहा था कि अगर रोहित शर्मा चाहेंगे, तो हम उनको रेस्ट देंगे।

वर्कलोड मैनेजमेंट पर पहले भी बोले हैं रोहित शर्मा

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज समाप्त होने के बाद रोहित शर्मा ने कहा था कि आईपीएल में रेस्ट लेना खिलाड़ियों और टीमों पर निर्भर है। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय ड्यूटी के लिए खुद को फिट रखने के मामले में ऐसा किया जा सकता है। उन्होंने वर्क लोड मैनेजमेंट पर भी प्रतिक्रिया दी थी।

मुंबई इंडियंस पूरा जोर लगाना चाहेगी

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। फैंस को इस टीम से उम्मीदें थी लेकिन खिलाड़ी उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। इस बार मुंबई इंडियंस के पास जोफ्रा आर्चर की सेवाएं रहेंगी। पिछले सीजन के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए मुंबई इंडियंस इस बार अपना पूरा दमखम लगाते हुए मैदान पर उतरने का प्रयास करेगी। मुंबई इंडियंस हमेशा से ही आईपीएल की मजबूत टीमों में से एक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+