IPL 2023: 'रिंकू सिंह इस सीजन केकेआर के लिए हीरो रहे हैं,' पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने किया दावा

IPL 2023: रिंकू सिंह ने अंतिम ओवरों में तूफानी बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए केकेआर के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई है। वह निडर होकर खेलते हैं।

Rinku Singh

IPL 2023, Rinku Singh: रिंकू सिंह ने इस सीजन केकेआर के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। वह गुजरात के खिलाफ अंतिम पांच गेंदों में छक्के जड़कर चर्चा में आए थे। इसके बाद भी उनको मौका मिला, तो तूफानी बल्लेबाजी करने का पूरा प्रयास किया। रवि शास्त्री ने उनके लिए बड़ा बयान दिया है।

पूर्व भारतीय कोच ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि रिंकू सिंह केकेआर के हीरो हैं और उनका कौशल काफी तगड़ा है जो मुश्किल स्थिति में मजबूत होता है। वह जंग का सामना करने वाले खिलाड़ी हैं। रिंकू को नजदीकी मुकाबले पसंद होते हैं और कठिन स्थिति में उनकी बैटिंग करने की क्षमता अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

इससे पहले भी रवि शास्त्री ने रिंकू सिंह को लेकर एक बात कही थी। उन्होंने कहा था कि रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को तैयार किया जा सकता है। उनका इस्तेमाल वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हो सकता है। उन्होंने कहा कि सलेक्टर्स इन खिलाड़ियों को अब भी नहीं लेते हैं, तो इंतजार किसका किया जा रहा है।

गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान रिंकू सिंह ने एक असंभव सा दिखने वाला काम कर दिया था। उन्होंने गुजरात के गेंदबाज यश दयाल के ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ते हुए केकेआर को जीत दिलाई थी। यह पारी का बीसवां ओवर था। इसके बाद हर तरफ रिंकू सिंह की चर्चा होने लगी।

यशस्वी जायसवाल ने भी इस बार धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उनके बल्ले से एक शतक भी आया है। ओस सीजन भारत से 500 रन बनाने के मामले में उनका पहला स्थान है। अन्य सभी विदेशी खिलाड़ियों ने 500 का आकड़ा प्राप्त किया। जायसवाल भी अच्छी फॉर्म में हैं।

रवि शास्त्री के अलावा हरभजन सिंह भी कह चुके हैं कि रिंकू सिंह से अब भारतीय टीम की कैप दूर नहीं है। उनको जल्दी ही भारतीय टीम में खेलते हुए देखा जा सकेगा। देखना होगा कि सलेक्टर्स का क्या रुख रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+