आज ग्रीन जर्सी में क्यों खेल रही है RCB, जिसे बनाने में इस्तेमाल हुआ है चिन्नास्वामी स्टेडियम का कचरा
आईपीएल के आज के मुकाबले में आरसीबी की टीम अपने परंपरागत लुक से एकदम अलग नजर आ रही है और पूरी टीम ग्रीन जर्सी में खेल रही है। खास बात यह जर्सी पूरी तरह स्टेडियम के कचरे से तैयार हुई है।

RCB vs RR Today Match in Hindi: आईपीएल में आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस सीजन का 32वां मुकाबला हो रहा है। इस मैच में आरसीबी की टीम अपनी परंपरागत किट से हटकर ग्रीन जर्सी में नजर आ रही है। खास बात यह है कि पिछले मैच की तरह विराट कोहली इस बार भी कप्तान हैं। (Photo- PTI/RCB Twitter)
कोहली ग्रीन जर्सी में आए जहां संजू सैमसन भी उनके साथ थे और दोनों खिलाड़ियों के हाथों में एक गमला देखा गया जिसमें पौधा लगा था। यह आरसीबी की 'गो ग्रीन' मुहिम है जो 2012 से चली आ रही है। इसके तहत ये टीम आईपीएल के हर सीजन में एक बार ये ग्रीन जर्सी पहनती है।
गो ग्रीन अभियान में हरे-भरे पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाई जाती है। पहले ही घोषणा हो चुकी थी कि 23 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में गो ग्रीन इनीशिएटिव के तहत जागरूकता फैलाई जाएगी। इस दौरान आरसीबी का ट्विटर हैंडल भी ग्रीन रंग का कर दिया गया है।
यह ग्रीन जर्सी स्टेडियम में मौजूद रीसायकल कचरे से मिलकर बनी है। आरसीबी के सीजन के पहले मैच में ही इस स्टेडियम में 9047.6 किलोग्राम का वेस्ट जनरेट हुआ था क्योंकि 19,488 पानी की बोतल की इस्तेमाल की गई थी।
एक अनुमान के मुताबिक, हर मैच के बाद एक स्टेडियम से औसतन 8 टन सूखा कचरा, फूड वेस्ट और अन्य रिसायकिल करने लायक कचरा निकलता है। इस वेस्ट को फिर आधुनिक मशीनों के जरिए शर्ट और अन्य रिसायकिल सामान में इस्तेमाल कर लिया जाता है।
पर्यावरण को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी सौर और पवन ऊर्जा का उपयोग करते हुए क्रिकेट मैच आयोजित किए जाते हैं। ये अब एक हरे स्टेडियम में बदल गया है।
आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी टीम इस प्रकार है-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक
इम्पैक्ट प्लेयर: हर्षल पटेल, फिन एलन, आकाश दीप, कर्ण शर्मा, अनुज रावत।












Click it and Unblock the Notifications