RCB vs MI: तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस की नैया लगाई पार, रोहित सहित सभी बल्लेबाज फ्लॉप
Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी सस्ते में सिमट गए। तिलक वर्मा के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

RCB vs MI Match Score: बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस उम्मीद के अनुरूप बल्लेबाजी करने में नाकाम रही। मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सस्ते में सिमट गए। इनमें कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। पावरप्ले में मुंबई इंडियंस रन बनाने में असमर्थ रही। (Photo Credit: IPL Twitter)
टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला सही साबित हुआ। मुंबई के ओपनर ईशान किशन 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद कैमरन ग्रीन 5 और कप्तान रोहित शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव अच्छे टच में थे लेकिन वह खराब गेंद पर 15 रन बनाकर चलते बने। यहां से तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी समझी और आरसीबी के गेंदबाजों का सामना किया। यहां से नेहल वढेरा और तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय भागीदारी की। वढेरा ने आक्रामक रुख अपनाया लेकिन 13 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। वर्मा ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 46 गेंद में 84 रन बनाये। अरशद खान 15 पर नाबाद रहे। इस तरह मुंबई ने 7 विकेट पर 171 रन बनाये। आरसीबी के लिए कर्ण शर्मा ने 2 विकेट झटके।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टोप्ले, मोहम्मद सिराज।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, निहाल वधेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान।












Click it and Unblock the Notifications