RCB vs MI Match Prediction: टॉप- 4 बल्लेबाज जो आज बरसा सकते हैं सबसे ज्यादा रन
IPL 2023 RCB vs MI Match Prediction- बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में आरसीबी की टीम आज एमआई के खिलाफ मैच से अभियान शुरू करने जा रही है। दोनों टीमों के पास बहुत बड़े बल्लेबाज हैं। कोहली और रोहित पर खास नजर रहेगी।

RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम तीन सीजन बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के लिए लौट रही है जहां उनका पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ है। यहां विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दो दिग्गजों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी और काफी हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है क्योंकि चिन्नास्वामी स्टेडियम गेंदबाजों की कब्रगाह के तौर पर मशहूर है। यहां पहली पारी में औसत स्कोर 169 रन बन जाता है। इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 संभावित बल्लेबाज इस तरह के हो सकते हैं-
1. विराट कोहली
विराट कोहली ने इस मैदान पर 75 मैचों में 72 पारियां खेलते हुए 2446 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत करीब 37 का रहा है। विराट अपनी बेहतरीन फॉर्म में आ चुके हैं और वह आज के मैच के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में निश्चित तौर पर शामिल है।
2. फाफ डु प्लेसिस
इस लिस्ट में दूसरा नाम है आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का, जिन्होंने पिछले सीजन में 468 रन बनाए थे। डुप्लेसिस कैलकुलेटिव तरीके से खेलते हैं और कोहली की तरह बड़ी पारियां खेल सकते हैं। ऊपरी क्रम पर आते हुए डुप्लेसिस अपनी टीम के घरेलू मैदान पर घरेलू दर्शकों के सामने एक बड़ी पारी खेल सकते हैं और वह आज के मैच के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संभावित बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है।
3. सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव यहां रन बनाने के लिए बहुत उत्सुक होंगे क्योंकि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत अच्छी फॉर्म से नहीं आ रहे हैं लेकिन टी-20 क्रिकेट में उनकी बादशाहत पूरी दुनिया जानती है। सूर्यकुमार इस सीजन में धमाकेदार अंदाज में अपनी वापसी करना चाहेंगे और वह इस मैदान पर आज के मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संभावित बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है।
4. रोहित शर्मा
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री पर रोहित शर्मा के बल्ले से निकलने वाले छक्के अच्छा स्कोर कर सकते हैं। रोहित बहुत बड़ी पारियां काफी समय से नहीं खेल पाए हैं। वह बहुत अटैकिंग मूड में दिखाई देते हैं जिसके चलते लंबी पारियां अक्सर नहीं आती। लेकिन अगर वे यहां कुछ गेंदों को भी खेल जाते हैं और उनके बल्ले से कुछ बढ़िया शॉट्स छक्कों में तब्दील होते रहते हैं तो वे एक बढ़िया स्कोर कर सकते हैं जो उनको इस लिस्ट के टॉप चार बल्लेबाजों में शामिल करता है।












Click it and Unblock the Notifications