Naveen ul Haq Profile : विराट-गौतम के पंगे का कारण नवीन-उल-हक? जानिए क्यों कहते है इन्हें अफगानी बुमराह?

Naveen ul Haq: नवीन उल हक का बॉलिंग एक्शन इंडियन स्टार जसप्रीत बुमराह से मिलता है इसलिए इन्हें अफगानी बुमराह कहा जाता है।

 Naveen ul Haq Profile

Virat Kohli & Gautam Gambhir Fight: दौलत-शोहरत के खेल आईपीएल जहां अपने रोमांच के लिए जाना जाता है वहीं दूसरी ओर इसकी एक डर्टी पिक्चर भी है। आईपीएल का कोई सीजन ऐसा नहीं रहा जब विवाद ना हुआ है। अभी तक स्मूथ चल रहे आईपीएल 2023 के 43वें मैच में भी आईपीएल का ये दूसरा रूप लोगों और मीडिया के सामने तब आ गया, जब दो सीनियर प्लेयर्स मैदान में दो स्कूली बच्चों की तरह लड़ पड़े।

मैदान पर भिड़े कोहली और गंभीर

फील्ड परतू-तू-मैं-मैं करने वाले खिलाड़ी केवल वरिष्ठ नहीं हैं बल्कि विश्वपटल के बेहतरीन खिलाड़ियों में एक हैं। यहां बात हो रही है विराट कोहली और गौतम गंभीर की, जो कि सोमवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्‍टेडियम के ग्राउंड में एक-दूसरे से बुरी तरह से लड़ पड़े और इस तरह से लड़े कि लोगों को बीच बचाव करना पड़ा।

मैदान पर कोहली और गंभीर का झगड़ा

दरअसल कल लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में बैंगलोर की टीम ने लखनऊ को उन्‍हीं के घर पर 18 रन ने मात देकर मैच जीता था, दोनों के बीच इससे पहले मुकाबला बैंगलोर में हुआ था, जहां लखनऊ की टीम ने आरसीबी को हराया था। लेकिन इस जीत हार के बीच में सुर्खियां बटोर ले गया कोहली और गंभीर का झगड़ा।

झगड़े का कारण रहे अफगानी गेंदबाज नवीन-उल-हक

दरअसल इस झगड़े की शुरुआत मैच शुरू होने पर ही होई थी, जिसने मैच खत्म होते-होते वृहद रूप धारण कर लिया। झगड़े का कारण रहे अफगानी गेंदबाज नवीन-उल-हक। मालूम हो कि मैच में जब लखनऊ बैटिंग कर रहा था, उस वक्त मोहम्मद सिराज बॉलिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिराज और नवीन उल हक के बीच कुछ कहासुनी हुई थी जो कि कैमरे में कैद हो गई थी।

नवीन ने झटका कोहली का हाथ

जिसके बाद स्टार प्लेयर विराट कोहली इस मामले में कूद पडे, दोनों के बीच कुछ हॉट टॉक हुआ जो कि मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के दौरान भी नजर आया, जब नवीन ने कोहली का हाथ झटक दिया।

कोहली और गंभीर मैदान पर चिल्लाए

जिसके बाद झगड़े ने उग्र रूप धारण कर लिया क्योंकि इस मामले में अब एंट्री हुई टीम इंडिया और आईपीएल के पूर्व खिलाड़ी और लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर की, जो इस मामले में अंपायर से बात करते दिखे, जिसके बाद गंभीर और कोहली में कहा-सुनी होने लग गई। फिर केएल राहुल और अमित मिश्रा ने बीच बचाव करके मामंले को शांत करने की कोशिश की। हालांकि खिलाड़ियों को इस बर्ताव की सजा भी मिली है। कोहली और गौतम गंभीर के ऊपर 100 फीसदी मैच फीस और नवीन उल हक के ऊपर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा है।

अब सवाल उठता है कि कोहली से पंगा लेने वाले आखिर नवीन उल हक हैं कौन? चलिए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से...

  • अफगानिस्‍तान के खिलाड़ी नवीन उल हक पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं।
  • 23 साल के नवीन उल हक अफगानिस्‍तान के फॉस्ट बॉलर हैं।
  • इन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था।
  • वनडे डेब्यू से पहले वो अंडर-19 क्रिकेट अफगानिस्तान का हिस्सा थे।
  • 2016 अंडर-19 एशिया कप में वो अफगानिस्तान टीम के कप्तान थे।
  • उन्होंने अभी तक 7 वनडे, 7 टी 20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमश: 14 और 28 विकेट लिए हैं।
  • दिसंबर 2022 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 50 लाख रुपये के बेस प्राइज में खरीदा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+