RCB vs KKR: आरसीबी की नजर जीत की हैट्रिक पर, क्या केकेआर करेगी वापसी? जानिए कैसी होगी प्लेइंग 11
RCB vs KKR: आज बेंगलुरू में आरसीबी की टीम केकेआर के साथ मुकाबला करेगा। कोहली के एक बार कप्तान बनने के चांस हैं। जानिए कैसी होगी दोनों प्लेइंग 11

IPL 2023 RCB vs KKR Today Match: आईपीएल में आज चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में केकेआर का मुकाबला करने के लिए उतर रही है। ये इस सीजन का 36वां मैच है जहां एक बार फिर से विराट कोहली कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
विराट ने पिछले दो मैचों में कप्तानी की थी और दोनों में ही उनकी टीम जीतने में सफल रही है। आरसीबी के नियमित कप्तान डुप्लेसिस की रिब इंजरी के चलते वे केवल एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर रहे हैं। देखना होगा आज के मैच में भी आरसीबी की टीम इसी रणनीति के साथ उतरती है या नहीं। संभावना यही है कि आज भी फाफ केवल बल्लेबाजी करेंगे।
इसके अलावा आरसीबी की टीम जोश हेजलवुड का भी इंतजार कर रही है जिनको क्रिकेट आस्ट्रेलिया से अभी हरी झंडी मिलनी बाकी है। यह तेज गेंदबाज अच्छी प्रोग्रेस कर रहा है और उनकी रिकवरी बढ़िया है।
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में आज जेसन रॉय के ओपन करने की चांस नहीं हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में जेसन रॉय अंतिम 12 मिनट में मैदान पर नहीं थे जिसके चलते वे आज ओपन नहीं कर पाएंगे और केकेआर को अपने सात मैचों में पांचवा ओपनिंग जोड़ी कॉन्बिनेशन इस्तेमाल करना पड़ सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद डेविड वीजे को एक और मौका मिल सकता है। शार्दुल ठाकुर को नेट सेशन में अतिरिक्त बोलिंग स्पैल डालते हुए देखा गया है और वह आज के मैच में कुलवंत खेजरोलिया को रिप्लेस कर सकते हैं।
आज का मुकाबला शाम 7:30 पर शुरू होगा। टॉस 7 बजे हो जाएगा। टीवी पर यह मैच ऑफ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट टीवी पर भी जियो सिनेमा ऐप काम करेगी और मोबाइल से वाईफाई कास्ट के जरिए भी स्मार्ट टीवी पर मैच देखा जा सकता है।
RCB संभावित इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।
KKR संभावित इलेवन: एन जगदीसन (wk), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (c), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर - सुयांश शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications