RCB vs DC: दिल्ली ने लिया फील्डिंग करने का निर्णय, आरसीबी में नए खिलाड़ी का डेब्यू
RCB vs DC Toss in Hindi: दिल्ली कैपिटल्स ने बाद में बल्लेबाजी का निर्णय लिया। आरसीबी को पिछले मैच में पहले बैटिंग के बाद हार मिली थी।

RCB vs DC: आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता। टॉस जीतकर दिल्ली ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि मैच में मिचेल मार्श खेलेंगे। रोवमैन पॉवेल को प्लेइंग इलेवन में बाहर रखा गया है।
आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने कहा कि हम भी टॉस जीतने पर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लेते। आरसीबी की टीम में भी एक बदलाव किया गया है। डेविड विली को टीम से बाहर रखने का फैसला लिया गया है। उनकी जगह वनिंदु हसारंगा को खिलाया गया है, विजयकुमार व्यस्क का डेब्यू हुआ है।
डू प्लेसी ने कहा कि यह विकेट अच्छा है। मुझे और विराट को यहां जल्दी ही परिस्थितियों का मूल्यांकन करना होगा। डेथ ओवरों में गेंदबाजों के लिए रन बचाना मुश्किल होता है। बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हम अपने घरेलू मैदान पर अच्छा खेलते हैं।
आरसीबी को पिछले मुकाबले में अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अंतिम गेंद पर हरा दिया था। बड़ा स्कोर करने के बाद भी आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार आरसीबी गलती नहीं करना चाहेगी।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अब तक इस सीजन एक भी मैच में जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिल पाया है। दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच खेले हैं और हर बार हार का सामना किया है। इस मैच में जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स दो अहम अंक हासिल करना चाहेगी।
RCB बनाम DC प्लेइंग 11
आरसीबी: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार व्यस्क।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications