IPL 2023: आरसीबी के लिए शतक बनाने वाला बल्लेबाज चोटिल, आईपीएल से पहले टूटा फैंस का दिल

IPL 2023, Royal Challengers Bangalore Updates: पिछले सीजन जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले आरसीबी के बल्लेबाज रजत पाटीदार चोटिल हो गए हैं। आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है।

Royal Challengers Bangalore

IPL 2023, Royal Challengers Bangalore Updates: आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। 31 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पिछला सीजन शानदार रहा था। ऐसे में इस सीजन भी फैंस को टीम से खासी उम्मीदें होंगी। लेकिन आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले फैंस को बड़ा झटका लगा है।

IPL से पहले रजत पाटीदार हुए चोटिल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 2022 आईपीएल में बल्ले से रनों की बारिश करने वाले रजत पाटीदार चोटिल हो गए हैं। साल 2022 में विकेटकीपर लवनिथ सिसोदिया के चोटिल होने के बाद आरसीबी ने पाटीदार को अपने साथ जोड़ा था। पटीदार ने इस मौके का फायदा उठाते हुए शानदार शतक लगाने का भी काम किया। ऐसे में पाटीदार के चोटिल होने से टीम को मिडल ऑर्डर में उनकी कमी खल सकती है।

ग्लेन मैक्सवेल भी नहीं है पूरी तरह फिट

रजत पाटीदार के अलावा टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी चोटिल हैं। मैक्सवेल ने खुद अपनी फिटनेस का अपडेट देने का काम किया है। आरसीबी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में मैक्सवेल ने बताया कि पैर ठीक है। मुझे 100 परसेंट ठीक होने में कुछ महीने लगेंगे। रजत पटीदार और ग्लेन मैक्सवेल की गैर मौजूदगी में आरसीबी की बल्लेबाजी निश्चित तौर पर कमजोर दिखाई पड़ रही है। भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल था और उन्होंने पहला वनडे खेला भी था। मैक्सवेल आरसीबी से भी जुड़ चुके हैं, लेकिन वह अपना कब से मैच खेलते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

आईपीएल 2023 के लिए ऐसी है आरसीबी की टीम

विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, माइकल ब्रेसवेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+