IPL 2023: कब तक बचाओगे! मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद जडेजा ने लगा दी क्लासेन की क्लास- VIDEO

IPL 2023 in Hindi: रवींद्र जडेजा आसानी से चीजें भूलने के लिए नहीं जाने जाते। कुछ ऐसा ही मामला तब देखने के लिए मिला जब हेनरिक क्लासेन के कारण वे मयंक अग्रवाल का कैच नहीं ले पाए।

jadeja Klassen

आईपीएल 2023 के 29वे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) का मुकाबला हुआ जहां पर सीएसके ने आसान जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। इस मैच के दौरान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और हेनरिक क्लासेन के बीच एक मजेदार मामला देखने के लिए मिला।

जडेजा अपनी तेज फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। शायद ही कोई मौका ऐसा आएगा जब गेंद जडेजा के हाथों में हो और वे उसको लपक ना पाएं। लेकिन इस मैच में ऐसा देखने को मिला और इसका कारण बने हेनरिक क्लासेन।

क्लासेन सनराइजर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और ये मैच का 14वां ओवर था जब जडेजा क्रीज पर मौजूद मयंक अग्रवाल को बॉलिंग कर रहे थे। क्लासेन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। जडेजा की गेंद पर मयंक ने एक कैच गेंदबाज की ओर ही उछाल दिया।

जडेजा ने हाथ आया मौका देखकर गेंद की ओर लपका लेकिन क्लासेन उनके बीच में आ गए। क्लासेन क्रीज पर उसी जगह खड़े रहे जहां गेंद जडेजा की ओर आ रही थी। जडेजा क्लासेन के चक्कर में कैच नहीं लपक पाए और विकेटकीपर बल्लेबाज पर चिल्ला पड़े।

Recommended Video

    IPL 2023: Sir Jadeja की गेंदबाजी ने Hyderabad की आधी टीम को भेजा पवेलियन,CSK vs SRH |वनइंडिया हिंदी

    जडेजा का झुंझलाहट में चिल्लाने का वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं। लेकिन मामला यही पर खत्म नहीं हुआ क्योंकि इसी ओवर की गेंद पर धोनी ने मयंक अग्रवाल को जबरदस्त तरीके से स्टंप कर दिया। इस आउट के बाद जडेजा क्लासेन को कुछ कहते हुए देखे गए।

    जडेजा को मयंक का कैच छोड़ना महंगा नहीं पड़ा और वे मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर प्लेयर ऑफ द मैच भी बन गए। जडेजा की घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स की पारी 20 ओवर में केवल 134 रनों पर सिमट गई थी। केवल युवा अभिषेक शर्मा ने ही 26 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली।

    इस टारगेट को डेवोन कोन्वे के एक और अर्धशतक के चलते सीएसके ने हासिल कर लिया। ये 6 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की चौथी जीत थी और ये टीम तीसरे नंबर पर आ चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+