RR vs RCB Playing 11: दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी उपलब्ध, जानिए कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

RR vs RCB Possible Playing 11: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक झलक

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore

IPL 2023 RR vs RCB Match Team: आज राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच खेलने जा रही है। दोनों ही टीमों के लिए सभी खिलाड़ी उपलब्ध है जो राहत की बात है।

अगर हम पिछले मैच की बात करें तो राजस्थान की टीम ने ओबेड मैकॉय को ड्रॉप किया था जबकि पहले इस खिलाड़ी का इस्तेमाल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर हुआ था।

अगर आज के मैच में भी मैकॉय बाहर रहते हैं तो रॉयल्स की टीम यशस्वी जायसवाल यादव या ध्रुव जुरेल में किसी एक को केएम आसिफ के साथ रिप्लेस कर सकती है। इस पर निर्भर करेगा कि वे पहले बल्लेबाजी करते हैं या गेंदबाजी।

ऐसे ही आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में महिपाल लोमरोर को केदार जाधव के साथ इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर रिप्लेस किया था लेकिन पैंतरा काम नहीं कर पाया।

ऐसे में अगर आरसीबी पहले बल्लेबाजी करते हैं तो जाधव को अपनी 11 में रख सकते हैं और बाद में मोहम्मद सिराज या हर्षल पटेल के साथ उनको रिप्लेस कर सकते हैं।

राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल की जबरदस्त फॉर्म बहुत अच्छी बात है। जोस बटलर और संजू सैमसन को और कंसिस्टेंसी दिखानी होगी। ताजा मोमेंटम आरआर के साथ दिखाई दे रहा है।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम मैं अभी भी पूरी निर्भरता फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के ऊपर है। महिपाल लोमरोर बीच में कुछ चमके हैं लेकिन अधिकतर रन दाएं हाथ के बल्लेबाजों के बल्ले से ही आए हैं।

राजस्थान रॉयल्स संभावित इलेवन- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), जो रूट, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, 12- केएम आसिफ

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित इलेवन: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), , वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार, सिराज, जोश हेजलवुड 12- केदार जाधव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+