RR vs GT: आज कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन, जयपुर में इन चार बल्लेबाजों पर रहेगी नजरें
RR vs GT Match Prediction: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। आज कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

RR vs GT Best Bowler Prediction in Hindi: आईपीएल 2023 में आज राजस्थान रॉयल्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है। दोनों ने हीं इस सीजन में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम टॉप पर दिखाई देती है।
जीटी को इस सीजन में एक दो मुकाबलों में बहुत करीब हार का सामना करना पड़ा है और वे आज के मैच में भी फेवरेट टीम के तौर पर उतर रहे हैं। आइए देखते हैं इस मुकाबले में कौन बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बना सकता है।
1. यशस्वी जायसवाल- राजस्थान रॉयल्स का ओपनिंग खिलाड़ी ना केवल रन बनाने बल्कि कप्तानी और उपकप्तानी के विकल्प के तौर पर भी बेस्ट प्लेयर में एक दिखाई दे रहा है। उन्होंने सीजन में अभी तक 9 पारियों में 160 के स्ट्राइक रेट से 428 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 47.5 रहा है।
2. डेविड मिलर- ये गुजरात के लिए बहुत जबरदस्त खिलाड़ी है जिन्होंने मौजूदा सीजन में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तो ज्यादा ही जबरदस्त रिकॉर्ड करते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने राजस्थान के खिलाफ 76.4 के औसत और 166 के स्ट्राइक रेट के साथ 10 मैचों में बैटिंग की है।
3. शुभमन गिल- ये अपनी टीम के लिए लगातार बढ़िया काम कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में 9 मुकाबले खेलते हुए 37.67 के औसत 141 के स्ट्राइक रेट के साथ 339 रन बनाए हैं।
4. संजू सैमसन का फॉर्म वैसे तो अच्छा नहीं चल रहा है और उनकी कंसिस्टेंसी पर भरोसा भी नहीं किया जा सकता लेकिन गुजरात टाइटंस से खिलाफ उनके आंकड़े सही रहते हैं जहां उन्होंने 165 के स्ट्राइक रेट और 33 की औसत के साथ रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के खिलाफ वे सहज रहते हैं और आज के मैच में उनका बल्ला चल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications