DC vs MI: आज के IPL मैच में बल्लेबाजों को नहीं टिकने देंगे ये 3 गेंदबाज, ले सकते हैं सबसे अधिक विकेट
आईपीएल के 16वें सीजन के 16वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगी। दोनों मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सीजन की पहली जीत की तलाश में नई रणनीति के साथ नजर आ सकती हैं।

IPL 2023, DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। आज के मैच में दोनों ही टीमें जीते के लिए पूरी जान फूंकने को बेताब हैं। डेविड वॉर्नर की अगुआई वाली कैपिटल्स ने तीन मैच खेले हैं और दुर्भाग्यवश तीनों में ही हार मिली है, जबकि रोहित शर्मा की मुंबई को भी अपने दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली हार से सबक लेते हुए दोनों टीमें नई रणनीति के साथ मैदान में नजर आ सकती हैं।
बाजी पलटने में माहिर हैं गेंदबाज एनरिच नार्जे
एनरिच नार्जे ने आईपीएल के इस सीजन में दो मैचों में अपनी दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दो विकेट चटकाए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ डीसी के पिछले मैच में एनरिच नार्जे ने काफी तेज गेंदबाजी की थी। हालांकि उन्होंने 39 रन दिए, लेकिन अपनी तेज गेंदबाज से दो विकेट भी चटकाए। दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने 32 मैचों में 16.22 की स्ट्राइक रेट से 45 विकेट लिए हैं। यदि आप आज के डीसी बनाम एमआई मैच के लिए एक किसी एक गेंदबाज को चुनना चाहते हैं तब नार्जे एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। उनकी तेज गेंदबाजी और विकेट हासिल करने की क्षमता आपको मैच जीतने और परिणाम को बदलने में मदद कर सकती है।
गेंदबाज खलील अहमद कर सकते हैं दमदार वापसी
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद पिछले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए अपने दो ओवर के स्पेल में 31 रन दिए। हालांकि, वह हाल ही में अच्छी फॉर्म में रहे हैं, उन्होंने पहले दो मैचों में तीन विकेट लिए। सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए जाने के बाद 2022 सीजन में खलील डीसी में शामिल हुए। अगर दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में ट्रॉफी उठाना चाहती है, तो खलील का प्रदर्शन अहम भूमिका निभाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि गेंदबाज खलील अहमद आज के मैच में दमदार वापसी कर सकते हैं।
जेसन बेहरेनडॉर्फ की काबिलियत बदल सकती है आज का परिणाम
मुंबई इंडियंस के घातक गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में एक महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के सामने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। गेंद को दोनों तरह से स्विंग कराने और शुरुआती विकेट लेने का उनका हुनर इस महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। इसलिए, यदि आप आज के मैच के लिए गेंदबाज का चुनाव कर रहे हैं तो जेसन बेहरेनडॉर्फ आपकी उम्मीदों पर खरे उतर सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की अनुमानित प्लेइंग 11
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, रिले रोसौव, फिल सॉल्ट, एक्सर पटेल, ललित यादव, अभिषेक पोरेल, एनरिच नार्जे, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया/ खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस की अनुमानित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, संदीप वारियर।
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, अमन हाकिम खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, एनरिच नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल साल्ट, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी, यश ढुल।
Recommended Video
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, डुआन जानसेन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।












Click it and Unblock the Notifications