Rinku Singh: इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं कोलकाता के किंग रिंकू सिंह, इस खिलाड़ी को बताया अपना आदर्श

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह की बल्लेबाजी से तो हर कोई परिचित हो चुका है। इस बीच उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए अपने सपने के बारे में बताया है। साथ ही बताया कि वो किस खिलाड़ी को अपना आदर्श मानते हैं।

Rinku Singh

IPL 2023: गुजरात टाइटंस के खिलाफ गदर काटने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के हीरो रिंकू सिंह ने कभी क्रिकेट के लिए पिता से मार तक खाई थी, आज बल्लेबाज ने पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया है। रिंकू के बल्ले की धमक के साथ लोगों तक उनके संघर्ष की कहानी भी पहुंच चुकी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़ने वाले इस खिलाड़ी ने इस बीच एक ओर बड़ा खुलासा किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहते हैं रिंकू सिंह
इंडिया टुडे के इंटरव्यू में रिंकू सिंह ने बताया कि, 'हर किसी की तरह, मैं भी भारत के लिए खेलने का सपना देखता हूं, लेकिन मैं आईपीएल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। बस केकेआर के लिए प्रदर्शन करना चाहता हूं और उन्हें मैच जीतने में मदद करना चाहता हूं। सुरेश रैना शुरू से ही मेरे आदर्श रहे हैं और मैं उनको फॉलो करता हूं।' वह एक बहुत अच्छे फील्डर रहे और मेरी तरफ निचले क्रम में बल्लेबाजी करते थे।'

शाहरुख खान समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने की रिंकू सिंह की प्रशंसा
दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के 13वें मुकाबले में रिंकू सिंह ने जो शानदार प्रदर्शन दिखाया उसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हरा दिया है। 9 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक दिलचस्प ब्लॉकबस्टर मुकाबले में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने जवाब में 205 नहीं, बल्कि 207 रन बनाकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मैच अपने नाम कर लिया। रिंकू की दमदार बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ शाहरुख खान समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स को भी अपना दीवाना बना दिया है।


एक समय पर अंसभ लगने लगा था मैच जीतना
लखनऊ के खिलाफ कोलकाता ने 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 155 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। केकेआर को लास्ट ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि कोलकाता आज के मुकाबले में जीत पाएगी, लेकिन रिंकू सिंह के मन में कुछ ओर ही चल रहा था, और इस बल्लेबाज ने आश्चर्यजनक बल्लेबाजी करते हुए कुल 21 गेंद पर 1 चौका और 6 छ्क्के लगाकर नाबाद 48 रन बनाकर असंभव को संभव बना दिया। इस दौरान रिंकू के साथ बल्लेबाजी करने आए उमेश यादव ने भी उनका खूब साथ निभाया।

ये भी पढ़ें- Rinku Singh: 'ईमानदारी से कहूं तो यह रिंकू...,' शाहरुख खान के ट्वीट पर नीतीश राणा का रिएक्शन हुआ वायरल


Recommended Video

    IPL 2023: Yash Dayal 5 छक्के खाने के बाद हुए भावुक, फूट-फूटकर रोने लगे | वनइंडिया हिंदी

    कौंन हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह
    रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं, जब इस खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन सामने आया तो संघर्ष के बारे में भी लोगों को पता चला। सिंह ने कहा कि, मेरे पिता ने बहुत संघर्ष किया, मैं एक किसान परिवार से आता हूं, हर गेंद जो मैंने मैदान से बाहर मारी, वह उन लोगों को समर्पित थी जिन्होंने मेरे लिए इतना बलिदान दिया। रिंकू सिंह का नाम बेशक इस सीजन में सभी की जुबान पर आया हो लेकिन वो साल 2018 से ही कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े हैं। केकेआर ने उन्हें 80 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। आज रिंकू ने जो भी मुकाम हासिल किया है उसके पीछे उनकी कई सालों की मेहनत शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+