IPL 2023 Playoffs Race: 9 टीमों में सिमटी प्लेऑफ की रेस, दो टीमों के अलावा बाकी हैं मझधार में
IPL 2023 Playoffs in Hindi: आईपीएल 2023 की लीग स्टेज में 11 मुकाबले होने और बाकी है और प्लेऑफ का गणित बहुत ही रोचक व टाइट हो गया है। आइए देखते हैं बची हुई 9 टीमों के लिए प्लेऑफ में जाने के समीकरण कैसे हैं।

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की लीग स्टेज में अभी 11 मुकाबले खेले जाने और बाकी है और 9 टीमें फिलहाल प्लेऑफ (Playoffs) की रेस में बनी हुई है। इनमें टॉप की दो टीमें ही सही मायनों में इस रेस में आगे बढ़ रही हैं क्योंकि बाकी सभी किसी न किसी तरह गणित पर टिके हुए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2023 से बाहर होने वाली पहली टीम बन चुकी है। आइए देखते हैं बाकी टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस कैसी है।
1. गुजरात टाइटंस- गुजरात की टीम 12 मैचों में 16 अंक ले चुकी है। उनको आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अगले दो मैचों में सिर्फ एक जीत की जरूरत है और वह प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे।
2. चेन्नई सुपर किंग्स- यह टीम 12 मैचों में 15 अंक ले चुकी है और इन्हें केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में कोई एक मैच जीतना है फिर ये भी पहुंच जाएंगे।
3. मुंबई इंडियंस की टीम के 12 मैचों में 14 अंक हैं और उन्हें लखनऊ सुपर्जायंट्स व सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। लेकिन अगर एक ही मैच जीता तो उन्हें 16 अंक वाली टीमों में रन रेट के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है।
4. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के 12 मैचों में 13 अंक हैं और उन्हें मुंबई इंडियंस व कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीतना है। ऐसा करते ही क्वालीफाई कर पाएंगे वरना उन्हें बाकी बाकी टीमों के समीकरणों पर और रन रेट पर निर्भर रहना होगा।
5. राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैचों में 12 अंक लिए हुए हैं और उन्हें आरसीबी व पंजाब के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतने होंगे। इस टीम का नेट रन रेट पहले से ही काफी अच्छा है।
6. पंजाब किंग्स की टीम 12 मैचों में 12 अंक लेकर छठे स्थान पर है लेकिन उनका रन रेट काफी खराब है। इस टीम को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे और यह भी उम्मीद करनी होगी कि बाकी 16 अंकों वाली सभी टीमों में इनका रन रेट सबसे अच्छा रहे।
7. आरसीबी की टीम के लिए भी करो मरो की स्थिति है जिनके 11 मैचों में 10 ही अंक हैं। उन्हें ना केवल अपने अगले तीन मुकाबले राजस्थान, हैदराबाद और गुजरात से जीतने होंगे बल्कि बड़े अंतर से जीतने होंगे।
8. केकेआर की टीम के 12 मैचों में 10 अंक हैं और अगर वे लखनऊ और चेन्नई के खिलाफ जीत जाते हैं तो भी 14 अंक होंगे और उसके बाद बेस्ट रन रेट के साथ नीचे दिए समीकरण पर निर्भर रहना होगा-
एमआई एलएसजी को हरा दे, पीबीकेएस आरआर को हरा दे, आरआर आरसीबी को हरा दे, जीटी आरसीबी को हरा दे, डीसी पीबीकेएस को हराए और जीटी एसआरएच को हरा दे।
9. सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति भी बिल्कुल केकेआर जैसी ही है जिन्हें अपने बचे हुए तीनों मैच गुजरात, मुंबई और बेंगलुरु के खिलाफ जीतने होंगे फिर उनको उम्मीद करनी होगी कि KKR, RR, PBKS, LSG और RCB भी 14 या उससे कम अंकों पर सिमट जाएं।












Click it and Unblock the Notifications