IPL 2023 Playoff: क्या दिल्ली अब भी प्लेऑफ में क्वालिफाई कर सकती है? जानिए पूरा गणित

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Match: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले पर फैंस की नजरें जमी हुई है।

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals

IPL 2023 Playoff Qualification Scenario: गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल के टॉप तीन में अभी ये टीमें मौजूद है। जबकि सबसे अंतिम पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली की टीम का मुकाबला बुधवार को चेन्नई से होना है, जो कि दोनों टीमों के लिए बेहद अहम साबित होगा।

दिल्ली का क्या होगा: कौन सी टीम प्लेऑफ में सबसे पहले जगह बनाएगी? दिल्ली कैपिटल्स छह हार के बाद अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है? फैंस के मन में ये सवाल जरूर होगा तो आइए जानते हैं कि दिल्ली के पास प्लेऑफ में पहुंचने के कितने चांस है। दिल्ली अभी 10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ आठ अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

जीतने होंगे सभी मैच: दिल्ली को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उसे अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली को आने वाले समय में दो मैच चेन्नई औऱ इतने ही मैच पंजाब के साथ खेलना है। अगर दिल्ली ये सभी मैच जीत लेती है तो वह प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लेगी। लेकिन एक हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगा।

टीमों के बीच कड़ी टक्कर: आईपीएल के इतिहास में ऐसा सीजन शायद पहली बार देखने को मिला है, जहां सभी टीमों के 10-11 मैच होने के बावजूद अभी भी प्लेऑफ की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल की और यहां से आरसीबी पर भी प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। एक हार टीम को बाहर का रास्ता दिखा देगी।

हो सकता है उल्टफेर: केकेआर, एसआरएच और डीसी जैसी नीचे की टीमें भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। लेकिन इसके लिए इन सभी को अपने आने वाले सभी मुकाबले जीतने होंगे। ये करना आसान नहीं होगा, लेकिन कोई एक टीम ऐसा कर प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उल्टफेर कर सकती है।

राजस्थान पर भी खतरा: हैदराबाद के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली हार के साथ ही राजस्थान की टीम भी करो या मरो वाली स्थिति में पहुंच गई है। राजस्थान को अब यहां से आने वाले अपने तीनों मुकाबले जीतने होंगे। राजस्थान और केकेआर के बीच अगला मैच है, इस मैच में हार झेलने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

जानिए प्वाइंट्स टेबल में सभी टीमों का हाल

नंबर एक पर गुजरात टाइटंस 16 प्वाइंट्स
नंबर दो पर चेन्नई सुपर किंग्स 13 प्वाइंट्स
नंबर तीन मुंबई इंडियंस 12 प्वाइंट्स
नंबर चार लखनऊ सुपर जायंट्स 11 प्वाइंट्स
नंबर पांच राजस्थान रॉयल्स 10 प्वाइंट्स
नंबर छह कोलकाता नाइट राइडर्स 10 प्वाइंट्स
नंबर सात आरसीबी 10 प्वाइंट्स
नंबर आठ पंजाब किंग्स 10 प्वाइंट्स
नंबर नौ सनराइजर्स हैदराबाद 8 प्वाइंट्स
नंबर दस दिल्ली कैपिटल्स 8 प्वाइंट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+