PBKS vs RCB: कोहली के बल्ले से आया रनों का सैलाब, दमदार स्ट्राइक रेट के साथ बनाए 250 से अधिक रन

Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore, 27th Match: आईपीएल 2023 का यह सीजन पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए अब तक शानदार गुजरा है। उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं।

Royal Challengers Bangalore

PBKS vs RCB, 27th Match, Indian Premier League 2023: पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत कर ली है। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी ने इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने का काम किया है।

कोहली और फाफ की जोड़ी ने किया कमाल: विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी कर ली है। आरसीबी की कोशिश पंजाब किंग्स के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने की होगी।

डुप्लेसिस का अर्धशतक: फाफ डुप्लेसिस ने आईपीएल के 16वें सीजन के दौरान अपने तीन सौ रन पूरे कर लिए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ फाफ ने अपने आईपीएल करियर का 29वां अर्धशतक जड़ने का काम किया। इस दौरान उन्होंने मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगाने का काम किया।

कोहली का दमदार प्रदर्शन: इस सीजन विराट कोहली बल्ले से कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने शुरुआती 6 मुकाबलों में 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं। कोहली ने इस सीजन 250 से अधिक रन 147 के स्ट्राइक रेट के साथ पूरा किया। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 60 से अधिक की रही है।

कोहली ने जड़ा चौथा अर्धशतक: आईपीएल 2023 में विराट कोहली ने अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही कोहली ने आईपीएल इतिहास में अपने 600 चौके भी पूरे कर लिए हैं। कोहली के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी शानदार लय में नजर आ रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), फाफ डुप्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: अथर्व ताइदे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+