LSG vs PBKS: पंजाब बनाम लखनऊ मैच में शिखर धवन की हो सकती है वापसी? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
IPL 2023: पंजाब किंग्स इस सीजन में दूसरी बार लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने की उम्मीद के साथ मैदान पर नजर आएगी, दोनों टीमें आठ अंकों पर हैं, नेट रन रेट के मामले में लखनऊ चौथे स्थान पर है, जबकि पंजाब छठे स्थान पर है।

IPL 2023, LSG vs PBKS: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में रोचक मुकाबला होने जा रहा है। पंजाब किंग्स पिछले मैच में मुंबई इंडियंस पर 13 रन की शानदार जीत के साथ लौट रही है, जबकि एलएसजी को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हार मिली थी। फिलहाल, दोनों ही टीमें आज के मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकती हैं।
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 16वें सीजन की ये दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले मैच में पंजाब की टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था। अब दूसरा मैच मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम घर में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। फिलहाल, पंजाब का गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन रहा है।
पॉइंट्स टेबल में इस समय पंजाब की टीम छठे स्थान पर है, जिसमें उन्होंने 7 में से अब तक 4 मुकाबलों को अपने नाम किया है, जबकि तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 7 में से 4 मैच जीते हैं और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी प्वॉइंट्स टेबल में आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर विराज मान है।
मार्क वुड की प्लेइंग इलेवन में हो सकती है वापसी
एलएसजी के लिए काइल मेयर्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके अलावा कुंणाल पांड्या का लगातार नहीं लेकिन कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। हालांकि, जब गेंदबाजी विभाग की बात आती है तो मार्क वुड की प्लेइंग इलेवन में वापसी की पूरी संभावना है, जबकि रवि बिश्नोई अपनी पूर्व टीम के खिलाफ बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।
शिखर धवन की वापसी पर संशय बरकरार
वहीं दूसरी ओर शिखर धवन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में वापसी करेंगे या नहीं इस पर संशय बरकरार है।हालाकि, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, अर्शदीप और जितेश शर्मा ने धवन की अनुपस्थिति में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में पंजाब के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन
सैम करन (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियम लिविंगस्टन, हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आवेश खान, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, नवीन उल हक।












Click it and Unblock the Notifications